हर माता-पिता का सपना होता है की उनके बच्चे उनसे भी ज्यादा सफल हो। बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स है जो अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके है। इनमें से कई स्टार्स के बच्चे अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलकर बॉलीवुड में आए थे।
बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जो अपने माता-पिता से भी ज्यादा लोकप्रिय है।
करिश्मा व करीना और रणधीर व बबीता
रणधीर कपूर और बबीता की दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर है। जहां करिश्मा 90 के दशक की सबसे सफतलम और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थी। वहीं करीना कपूर मौजूदा दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है। एक्ट्रेसेस के मां बबीता और पिता रणधीर दोनों ही फिल्मों में काम कर चुके है। दिलचस्प बात ये है की दोनों एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के दम पर अपने माता-पिता से भी ज्यादा फेमस हुई।
श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर
शक्ति कपूर बॉलीवुड के जाने माने स्टार्स में से एक है। शक्ति कपूर ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए शक्ति की बेटी श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड में आई। श्रद्धा ने बॉलीवुड में अपने पिता से भी ज्यादा नाम कमाया है। श्रद्धा बॉलीवुड में 'हैदर', 'एक विलेन', 'आशिकी-2' और 'एबीसीडी-2' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है।
अर्जुन कपूर और उनके पिता बोनी कपूर
अर्जुन कपूर ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे है। अर्जुन अपने पिता बोनी से कहीं ज्यादा लोकप्रिय है। अर्जुन बॉलीवुड को '2 स्टेट्स' और 'इश्कजादे' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके है।
आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान
आलिया भट्ट बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है। आलिया का नाम बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है। आलिया की मां का नाम सोनी राजदान है जो की 80 के दशक में फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन आलिया की मां को बहुत कम लोग जानते है।
ऋतिक रोशन व राकेश रोशन
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर है। ऋतिक बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और एक्टर राकेश रोशन के बेटे है। राकेश रोशन भी अपने समय में कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय कर चुके है। हालांकि ऋतिक अपने पिता से ज्यादा सफल और लोकप्रिय है।
काजोल और उनकी मां तनुजा
काजोल पिछले 25 सालों से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर रही है। काजोल 60 और 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस तनूजा की बेटी है। अगर काजोल और तनुजा की तुलना की जाए तो काजोल की लोकप्रियता अपनी मां तनुजा से कहीं ज्यादा है।
अजय देवगन और उनके पिता वीरू देवगन
अजय देवगन से तो हर कोई भली भांति परिचित है। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे की अजय के पिता वीरू देवगन भी बॉलीवुड के सफल निर्देशक और एक्शन कोरियोग्राफर रह चुके है। जहां अजय पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। वहीं उनके पिता वीरू देवगन को कोई नहीं जानता है।
Post A Comment:
0 comments: