बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराने वाली अभिनेत्री Priyanka Chopra ने बीते साल दिसंबर के महीने में हॉलीवुड के अभिनेता और सिंगर Nick Jonas से शादी की। इनकी शादी बहुत ज्यादा सुर्खियों में रही।
अब एक बार फिर से निक और प्रियंका सुर्खियों में छा गये है। बता दें कि निक और प्रियंका ककी हनीमून के दौरान की एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मस्ती में झूला झूलते हुए नजर आ रही है और निक जोनास उनका वीडियो बना रहे हैं। वाकई में निक और प्रियंका का ये वीडियो बहुत ही हसीन और रोमांटिक है। वीडियो बहुत ही काबिल ए तारीफ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रियंका चोपड़ा बहुत ज्यादा इंजॉय कर रही है।
इस वीडियो के साथ ही उनके हनीमून की एक तस्वीर वायरल हो रही है। बता दें कि बार-बार लोग प्रियंका और निक की इस तस्वीर को लोग देख रहे हैं। जैसा कि आप सब जानते होंगे की प्रियंका की शादी बीते साल 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। वहीं 4 दिसंबर को प्रियंका और निक जोनस की शादी का रिसेप्शन दिल्ली में रखा गया था, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे।
निक से शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी की। प्रियंका ने एक डेटिंग ऐप में भी निवेश किया है। आने वाले समय में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अभिनय करते हुए नजर आ सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रही थी। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका ने अपने जबरदस्त अभिनय के द्वारा विश्व भर में अपनी सफलता का परचम लहराया। बता दे कि प्रियंका के पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड की रहने वाली थी। प्रियंका के मम्मी-पापा भारतीय सेना में चिकित्सक थे।
Post A Comment:
0 comments: