बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी देने वाली है। दरअसल ईशा देओल 37 की उम्र में दोबारा मां बनने जा रही है। ईशा ने एक खास अंदाज में फैंस को यह खुशखबरी दी। दरअसल, ईशा ने अपनी बेटी राध्या की तस्वीर शेयर करते हुए खुद इस बात का खुलासा किया। बता दे, ईशा देओल बॉलीवुड के जाने माने स्टार्स धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी है। ईशा ने साल 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम राध्या है।
जानिए विस्तार से -
ईशा ने इंटाग्राम के जरिए किया खुलासा
ईशा ने अपने इंटाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी राध्या की तस्वीर शेयर कर इस बात का खुलासा किया। तस्वीर शेयर करते हुए ईशा ने लिखा - 'मुझे बड़ी बहन के तौर पर प्रमोशन मिलने वाला है।' गौरतलब है की राध्या के जन्म के समय ईशा ने कहा था की राध्या उनकी जिंदगी में काफी मायने रखती है। ईशा ने कहा था की राध्या उनके परिवार को पूरा करती है।
ईशा ने साल 2012 में की थी शादी
![esha deol- backtobollywood esha deol- backtobollywood](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/87c085427aecb967b0c7dc340d52c853.webp;,,webp;3,480x)
ईशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी। शादी से पहले लम्बे समय तक दोनों ने एक दुसरे को डेट किया था। शादी के ईशा ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। ईशा ने साल 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्फेयर अवार्ड भी मिला था।
इन फिल्मों में काम कर चुकी है ईशा
![esha deol- backtobollywood esha deol- backtobollywood](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/01b10201c426d3c034a3546295e95d91.webp;,,webp;3,480x)
ईशा 'टेल मी ओ खुदा', 'कैश', 'डार्लिंग', 'नो एंट्री', 'धूम', 'काल', 'एलओसी कार्गिल', 'युवा', 'क्या दिल ने कहा' और 'कुछ तो है' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके अलावा वे तमिल फिल्म 'आयुथा एजुथु' का हिस्सा भी रह चुकी है। कुछ समय पहले ईशा को मुकेश बानी की बेटी ईशा अम्बानी की शादी में देखा गया था। जहां वे अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थी।
![esha deol- backtobollywood esha deol- backtobollywood](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/3c2549b9e6ce0cdda81c179bed3b5d9a.webp;,,webp;3,480x)
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: