बॉलीवुड में आए दिन अवॉर्ड नाइट, बर्थडे पार्टी और फिल्म की सक्सेस पार्टियां होती रहती हैं। इन पार्टियों में बॉलीवुड सितारे भी शामिल होते हैं। पार्टियों में बॉलीवुड सितारों का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने शनिवार रात को एक बड़ी पार्टी आयोजित की, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।
पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुईं। इस पार्टी में मलाइका गोल्डन शिमर ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस के साथ मलाइका ने गोल्डन रंग के सैंडल पहने हुए थे। मलाइका इस ड्रेस में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। मलाइका के साथ इस पार्टी में उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी पहुंची अमृता। इस दौरान अमृता ब्लैक रंग की ड्रेस में नजर आईं।इस पार्टी में करिश्मा कपूर भी दिखाई दी। इससे पहले शुक्रवार की रात को भी ये तीनों डिनर पार्टी करते हुए दिखाई दिए।
![malaika-janhvi-khushi glamorous look viral- back to bollywood malaika-janhvi-khushi glamorous look viral- back to bollywood](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/01/20/750x506/amrita-arora_1547971945.jpeg)
बता दें कि पुनीत मल्होत्रा की पार्टी ने खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर बहुत ही ग्लैमरस अवतार में पहुंची। ये दोनों काफी हॉट लग रही थीं। जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू किया और अब जाह्नवी की बहन खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में आने की तैयारी में हैं। भले ही खुशी कपूर बॉलीवुड में अभी ना आई हों। लेकिन उससे पहले ही वे काफी मशहूर हो चुकी हैं।
![malaika-janhvi-khushi glamorous look viral- back to bollywood malaika-janhvi-khushi glamorous look viral- back to bollywood](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/01/20/750x506/janhvi-kapoor-khushi-kapoor_1547972243.jpeg)
जाह्नवी और खुशी अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों बहनों को लाखों लोग फॉलो करते हैं। जल्द ही जाह्नवी एक बायोपिक फिल्म में नजर आने वाली हैं। बता दें कि पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड के कई और सितारे पहुंचे। इस पार्टी में परिणीति चोपड़ा सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आई और इस ड्रेस में परिणीति बहुत ज्यादा सुंदर लग रही थीं।
![malaika-janhvi-khushi glamorous look viral- back to bollywood malaika-janhvi-khushi glamorous look viral- back to bollywood](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/01/20/750x506/parineeti-chopra_1547972649.jpeg)
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: