जब एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं तो वह शादी के बंधन में मनाना चाहते हैं| शादी की जो सबसे पहली स्टेप होती है वह होती है सगाई| सगाई की कुछ समय बाद ही लोग शादी कर लेते हैं| लेकिन कई बार सगाई और शादी के बीच का जो समय होता है उसमें कुछ ऐसा हो जाता है कि सगाई शादी तक नहीं पहुंच पाती है| आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सगाई तो कर ली थी लेकिन इनकी शादी नहीं हो पाई और सगाई तोड़ दी गई|
1. सलमान खान और संगीता बिजलानी
हम सभी जानते हैं कि संगीता बिजलानी सलमान खान का पहला प्यार थी और यह दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे| इन दोनों की सगाई भी हो गई थी और शादी के कार्ड भी छप गए थे| लेकिन सलमान खान की जिंदगी में सोमी अली की एंट्री हुई जिसकी वजह से इन दोनों की शादी नहीं हो पाई थी| संगीता बिजलानी ने उसके बाद क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी| सलमान खान आज भी 50 साल से अधिक उम्र होने के बाद भी कुंवारे हैं|
2. साक्षी तंवर और विशाल डडलानी
![sakshi tanwar and vishal dadlani](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/1e33b02f5caf6fdd22aad2eed31e66c1.webp;,,webp;3,480x)
इस जोड़ी के बारे में ज्यादातर दर्शकों को पता नहीं है| हो सकता है आप इसके बारे में जानकर हैरान हो जाए| विशाल डडलानी बॉलीवुड के सिंगर और प्रोडूसर हैं वहीं साक्षी तंवर टीवी की मशहूर अभिनेत्री है| इन दोनों की सगाई हो गई थी लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और इन दोनों की सगाई टूट गई| विशाल डडलानी ने तो बाद में किसी और से शादी कर ली थी लेकिन साक्षी तवर आज तक कुंवारी बैठी है|
3. अक्षय कुमार और रवीना टंडन
![akshaya and twinkle khanna](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/243fea8c52c4be0fd6cbd8672a443a16.webp;,,webp;3,480x)
1994 में आई फिल्म मोहरा में अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने एक साथ काम किया था| जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे| इन दोनों ने चुपके चुपके एक दूसरे से सगाई भी कर ली थी| इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें बॉलीवुड में गूंजने लगी थी| तभी कुछ दिनों बाद इनके ब्रेकअप की खबरें आने लगी| इस ब्रेकअप की वजह से रवीना टंडन डिप्रेशन में चली गई थी बाद में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी|
4. अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
![abhishek and kareena kapoor](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/e04cc5104aadee4c54dcaf760fca538f.png;,,png;3,480x)
ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन की शादी करिश्मा कपूर के साथ तय हो गई थी| इन दोनों की सगाई भी कर दी गई थी लेकिन किसी वजह से इनकी सगाई टूट गयी थी| किस वजह से टूटी यह आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है लेकिन खबरें सुनने को मिली कि करिश्मा कपूर की मां बबीता की वजह से यह शादी नहीं हो पाई थी| क्योंकि अभिषेक बच्चन के साथ करिश्मा का रिश्ता होने बिल्कुल भी पसंद नहीं था |
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: