Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

शादी के बाद अपना परिवार छोड़ दीपिका के घर में रह रहे है रणवीर, जानिए क्या है वजह

शादी के बाद अपना परिवार छोड़ दीपिका के घर में रह रहे है रणवीर, जानिए क्या है वजह

<-- ADVERTISEMENT -->




रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों वैवाहिक जिंदगी का आनंद ले रहे है। इन दोनों ने पिछले साल 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी की थी। जहां एक तरफ शादी के 2 महीने बाद भी दीपिका ने अपना सरनेम नहीं बदला है। वहीं दूसरी तरफ शादी के बाद रणवीर अपना परिवार छोड़ दीपिका के घर में रह रहे है। दोनों बातें काफी हैरान कर देने वाली है। रणवीर ने अपने इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया है। रणवीर ने बताया की वे दीपिका के मुंबई स्थित घर प्रभादेवी अपार्टमेंट में रह रहे है। जहां शादी के बाद अक्सर लड़की अपने ससुराल में जाकर रहती है। वहीं रणवीर अपने ससुराल में रह रहे है। लेकिन रणवीर ने अपने इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह भी बताई।

जानिए विस्तार से -

ये है वजह
deepika padukone ranveer


दरअसल, रणवीर का मानना है की एक पति को हमेशा पत्नी को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसलिए उन्होंने शादी के बाद कुछ दिनों तक दीपिका के घर में शिफ्ट होने का सोचा। रणवीर कहते है की दीपिका अपने घर में बहुत अच्छा महसूस करती है। दीपिका का घर उनके लिए कंफर्ट जोन है जिससे वे उन्हें बाहर निकालना नहीं चाहते है। यही वजह है की दीपिका के रणवीर के घर में शिफ्ट होने की बजाय रणवीर ही उनके घर में शिफ्ट हो गए है।

रणवीर ने तय कर लिया था की दीपिका से ही शादी करेंगे

deepika ranveer-backtobollywood

रणवीर आगे कहते है की शादी एक ऐसा बंधन है जिससे बाहर निकलने का कोई विकल्प ही नहीं है। इसलिए मेरा फोकस हमेशा सात फेरों के दौरान लिए गए सात वचनों को निभाने पर ही रहता है। रणवीर कहना है की उन्होंने कई लोगो को शादी के बंधन को निभाते हुए देखा है। इसलिए उन्होंने सोचा की वे इस सदी के सबसे अच्छे पति बनेंगे। उन्होंने तय कर लिया था की वे दीपिका से ही शादी करेंगे। और दीपिका के साथ शादी के लिए वे कुछ भी करने के लिए तैयार थे।

दीपिका ने लगाया रणवीर की इन तीन चीजों पर बैन

deepika ranveer-backtobollywood

शादी के बाद आम पत्नियों की तरह दीपिका भी अपने पति रणवीर की कई चीजों पर बैन लगा दिया है। दीपिका ने रणवीर की इन तीन चीजों पर बैन लगा दिया है। पहली ये की वे देर तक घर से बाहर नहीं रह सकते है। दूसरी ये की वे कभी भी बिना खाना खाए घर से बाहर नहीं निकल सकते। और तीसरी ये की चाहे वे किसी भी काम में क्यों न ही उन्हें दीपिका का काल मिस नहीं करना है।

'गली ब्वॉय' में आएंगे नजर

deepika ranveer-backtobollywood

रणवीर फिलहाल अपनी आने वाली 'गली ब्वॉय' के प्रमोशन में बीजी है। ये फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर एक स्ट्रीट रैपर का किरदार निभा रहे है। जबकि उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएगी। जो की एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: