Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

सोनम कपूर की बहन रिया इस साल करेंगी शादी, अनिल कपूर के घर फिर बजेगी शहनाई

After Sonam Kapoor Ahuja, Sister Rhea Kapoor To Get Married To Boyfriend, Karan Boolani This Year?

<-- ADVERTISEMENT -->




साल 2018 में बॉलीवुड में कई शादियां हुईं। पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी शादी की। सोनम कपूर ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ शादी की। बता दें कि शादी से पहले उन्होंने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इन दोनों की शादी खूब सुर्खियों में छाई रही।



बता दें कि जल्द ही एक बार फिर से अनिल कपूर के घर शादी की शहनाई बजने वाली है। दरअसल, अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर शादी करने वाली है। बता दें कि सोनम कपूर की बहन रिया कपूर करण बूलानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है।


कुछ समय पहले अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनीता कपूर, सोनम और रिया कपूर, बेटे हर्षवर्धन के साथ आनंद अहूजा नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस तस्वीर में एक और व्यक्ति नजर आ रहा है, जो रिया कपूर का बॉयफ्रेंड करण बूलानी है। इस तस्वीर से यह साफ हो गया है कि करण बूलानी कपूर खानदान का हिस्सा बन चुके हैं। इस तस्वीर के बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही करण और रिया की शादी होने वाली है।


मीडिया की खबरों के मुताबिक, रिया करण को पिछले काफी समय से डेट कर रही हैं। आए दिन ये दोनों अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक, अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता को अपना दूसरा दामाद भी काफी पसंद है। बता दें कि पिछले दिनों करण बूलानी कपूर परिवार के साथ लंदन भी गए थे, जिसका मतलब यही है कि करण कपूर फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं। करण और रिया कपूर की शादी कब होती है ? इसके लिए तो आपको इंतजार करना होगा। 

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: