Sara Khan टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस है। सारा को उनकी न्यू फोटो के लिए सोशल मीडिया यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे है। दरअसल, सारा ने हाल ही में Lip Surgery करवाई है। जिसके बाद उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। बदले लुक के कारण सारा को काफी ट्रोल किया गया। सारा ने अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए लिप सर्जरी करवाई थी, लेकिन सर्जरी फेल हो गई। ट्रोलर्स सारा के लिप्स को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है।
जानिए विस्तार से -
![]() |
Sara Khan |
सोचिए मीडिया पर लगी सवालों की झड़ी
![sara Khan before lip surgery sara Khan before lip surgery](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/9b83caee66322f854f9240c53954bd3a.webp;,,webp;3,480x)
फोटो पोस्ट करते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा 'सारा आप तो अच्छी खासी नेचुरल ब्यूटी थी आपको ऐसा करने की कैसे सूझी।' वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है 'सर्जरी बिगड़ जाने की वजह से तू बेहद डरावनी और बदसूरत लग रही है।' हालांकि सारा ने अभी तक किसी भी कमेंट का कोई जवाब नहीं दिया है।
पब्लिसिटी के लिए शादी कर चुकी सारा
![sar khan](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/95e7bcdfaaac0444835ccf7c3dd76f8d.webp;,,webp;3,480x)
सारा ने साल 2010 में बिग बॉस सीजन 4 के दौरान उनके सह प्रतिभागी अली मर्चेंट से शादी की थी। लेकिन दो महीने बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था। जिसकी वजह से सारा काफी विवादों में घिर गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सारा और अली ने महज पब्लिसिटी के लिए शादी की थी। दोनों ने शो जीतने के लिए ऐसा किया था। सूत्रों के अनुसार शादी करने के लिए दोनों को 50 लाख रुपए मिले थे।
बिदाई से किया था डेब्यू
सारा का जन्म 6 अगस्त 1989 को मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ था। सारा ने साल 2007 में स्टार प्लस के लोकप्रिय शो बिदाई से डेब्यू किया था। जिसके बाद सारा 'राम मिलाई जोड़ी', रियलिटी शो 'वेलकम बाजी मेहमान नवाजी की', 'एनकाउंटर' और बिग बॉस सीजन 4 जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी है।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: