एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही अपने छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ कॉफी विद करण सीजन 6 में आने वाले है। लेकिन इस इस एपिसोड के प्रोमो सामने आ चुके है। जिसमें शाहिद के भाई ईशान अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे है। शो में दोनों करण ने दोनों भाइयों से पूछा की क्या उन दोनों में से किसी ने अपने से बड़ी उम्र की लड़की को डेट किया है? करण के जवाब पर शाहिद ने ना में जवाब दिया। वहीं ईशान ने हां में जवाब देते हुए कहा की वे एक 45 साल की महिला को डेट कर चुके है। ईशान की बात सुन करण और शाहिद दोनों आश्चर्यचकित रह गए थे। वहीं इस शो में ईशान ने जाह्नवी के साथ और शाहिद ने प्रियंका के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बात की।
जानिए विस्तार से -
जाह्नवी कपूर को डेट करने पर भी की ईशान ने बात
ईशान ने शो के दौरान जाह्नवी कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी बात की। करण ने पूछा था की क्या वे जाह्नवी के साथ रिलेशनशिप में है? इस सवाल पर ईशान का रिएक्शन काफी ऑकवर्ड था। वहीं शाहिद ने इस सवाल पर कहा की जाह्नवी कोई स्पेशल लड़की नहीं है जिसे मेरा भाई डेट करे। जाह्नवी ही मेरे भाई के पीछे पड़ी रहती है। शाहिद ने बताया की सिर्फ आसपास रहने का मतलब रिलेशनशिप नहीं होता है। ईशान अपने भाई और मां बल्कि कई लोगों के आसपास भी तो रहता है।
निक को शाहिद ने दी सलाह
शो के दौरान करण ने शाहिद से पूछा की वे प्रियंका के पति निक को क्या सलाह देना चाहेंगे। इस पर शाहिद ने कहा की निक आप अपने कमिटमेंट से कभी पीछे मत हटना। क्योंकि तुम असली देसी गर्ल के साथ हो। गौतरलब है की कुछ समय पहले प्रियंका और निक ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया था। जिसमें शाहिद अपनी मीरा के साथ शामिल हुए थे।
प्रियंका के साथ रह चुका है शाहिद का अफेयर

गौरतलब है की शाहिद और प्रियंका का रिलेशनशिप में रह चुके है। एक समय ऐसा भी जब दोनों का अफेयर मीडिया में काफी चर्चा में थे। ये दोनों फिल्म 'कमीने' में साथ में नजर आए थे। हालांकि समय के साथ साथ इन दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Post A Comment:
0 comments: