Bigg Boss 12 सीजन के दूसरे रनरअप Deepak Thakur की जिंदगी Bigg Boss के बाद पूरी तरह से बदल गई है। Deepak thakur की फैन फॉलोइंग भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। Bigg Boss के घर में Deepak Thakur 105 दिन रहने के बाद आम आदमी से खास बन कर निकले। भले ही दीपक ने Bigg Boss 12 का खिताब ना जीता हो। लेकिन उन्हें कई ऐसे अवसर मिल रहे हैं, जो उनके लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं है।
सोशल मीडिया पर Deepak Thakur ने इस बात की जानकारी दी और एक तस्वीर पोस्ट की। दीपक ने नीचे लिखा की कोटि-कोटि धन्यवाद। इतने बड़े सम्मान के लिए। हमें इस काबिल समझा। मुझे 20 फरवरी का बेसब्री से इंतजार है।
![Bigg Boss 12 second runner-up Deepak Thakur Deepak Thakur](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/01/03/750x506/deepak-thakur_1546512553.jpeg)
बता दें कि Deepak Thakur को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एंटरटेनर रियलिटी शो अवार्ड के लिए चुन लिया गया है। इसके साथ ही Deepak Thakur को कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Bigg Boss 12 खत्म होने के बाद दीपक को खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का ऑफर मिला।
वहीं उन्हें तीन बड़ी फिल्मों के ऑफर मिले। इसी के साथ Bigg Boss के 12 के कंटेस्टेंट और अभिनेता करणवीर बोहरा ने भी उनके प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म के गाने का ऑफर भी दिया। बता दें कि फिल्म का नाम 'हमें तुमसे प्यार इतना' है। फिल्म में करणवीर बोहरा खुद हीरो की भूमिका निभा रहे हैं।
![Bigg Boss 12 second runner-up Deepak Thakur Deepak Thakur](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/01/03/750x506/deepak-thakur_1546512729.jpeg)
करणवीर बोहरा के अलावा श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी दीपक को फिल्म में काम करने के लिए ऑफर दिया। दीपक को करणवीर बोहरा के प्रोडक्शन कंपनी के अलावा धवन प्रोडक्शन हाउस से भी ऑफर मिल रहे हैं। इसी के साथ Deepak Thakur के पास रियलिटी शो के अगले सीजन का ऑफर भी है। इससे साफ हो गया है कि Bigg Boss 13 कंटेंस्टेंट्स में से सबसे ज्यादा किसी को फायदा हुआ है तो वो कोई और नहीं, बल्कि Deepak Thakur ही है।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: