Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

पुण्यतिथि पर देखिए अमरीश पुरी की अनदेखी तस्वीरें, यकीनन पहले नहीं देखी होगी आपने

पुण्यतिथि पर देखिए अमरीश पुरी की अनदेखी तस्वीरें, यकीनन पहले नहीं देखी होगी आपने

<-- ADVERTISEMENT -->




अमरीश पुरी बॉलीवुड के महानतम स्टार्स में से एक है। अमरीश पुरी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय थे। अमरीश पुरी ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन के किरदार निभाए थे। इन विलेन के किरदारों ने ही उनको बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई थी। उस दौर में अमरीश पुरी को हर दूसरी फिल्म में विलेन के किरदार में देखा जाता था। हालांकि बॉलीवुड का महान खलनायक आज दर्शकों के बीच नहीं है। लेकिन उनके निभाए किरदार और उनके डायलॉग्स आज भी लोगो के जेहन में जिन्दा है। अमरीश पुरी आज अगर जिन्दा होते तो 86 साल के हो गए होते। 12 जनवरी को अमरीश पुरी की 14वीं पुण्यतिथि है।

amrish puri image

पुण्यतिथि पर देखिए अमरीश पुरी की कुछ अनदेखी तस्वीरें जो आपने पहले नहीं देखी होगी।


जन्म और निधन

amrish puri image

अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पंजाब के लाहौर में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। अमरीश पुरी ने 12 जनवरी 2005 को मुंबई में आखिरी सांस ली। अमरीश पुरी का निधन ब्रेन हेमरेज की वजह से हुआ था। उनके निधन के समय अखबारों और न्यूज चैनल्स में 'मोगैम्बो खामोश हुआ' नाम से हैडलाइन चलाई गई थी। उनके निधन से हर कोई सदमे में आ गया था।

अमरीश पुरी के माता पिता

amrish puri image

उनके पिता का नाम निहाल सिंह पुरी था और मां का नाम वेद था। अमरीश पुरी उनके पांच भाई बहनों में से एक थे। उनके दो बड़े भाई चमन सिंह पुरी और मदन पुरी एक बड़ी बहन चंद्रकांता और एक छोटा भाई हरीश सिंह पुरी थे।

स्क्रीनटेस्ट में फेल हुए तो करने लगे इन्श्योरेंस कंपनी में काम

amrish puri image

मदन पुरी और चमन पुरी पहले ही एक्टिंग की दुनिया में लोकप्रिय चुके थे। अमरीश पुरी के लिए बॉलीवुड की राह आसान नहीं थी। खबरों की माने तो अमरीश पुरी पहले स्क्रीनटेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने इम्प्लॉइज स्टेट इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन में काम करना शुरू कर दिया था।

मराठी फिल्म में किया था पहला रोल

amrish puri image

बहुत कम लोग जानते है की अमरीश पुरी ने मराठी सिनेमा से अपना करियर शुरू किया था। उन्हें अपने करियर का सबसे पहला रोल 1967 में आई मराठी फिल्म 'शंततु! कोर्ट चालू आहे' में मिला था। इस फिल्म में अमरीश पुरी एक अंधे व्यक्ति के किरदार में नजर आए थे।


40 साल की उम्र में मिला बॉलीवुड में रोल

amrish puri image

अमरीश पुरी ने 40 की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री की थी। साल 1971 में आई फिल्म 'रेशमा और शेरा' में वे रहमत खान के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में सुनील दत्त और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में थे। जिसके बाद उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' के लिए हुए थे पहली बार गंजे

amrish puri image

वैसे तो अमरीश पुरी कई फिल्मों में बाल्ड लुक में नजर आ चुके है। लेकिन वे पहली बार हॉलीवुड फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' के लिए गंजे हुए थे। इस फिल्म में उन्होंने मोला राम का किरदार निभाया था।

दमदार आवाज के लोकप्रिय थे अमरीश पुरी

amrish puri image

अमरीश पुरी बॉलीवुड में अपनी दमदार आवाज के लिए लोकप्रिय थे। दमदार आवाज में बोले गए उनके डायलॉग आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। खासतौर से दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का 'जा सिमरन जा' और मिस्टर इंडिया का 'मोगेम्बो खुश हुआ' बेहद लोकप्रिय है।

हैट पहनने का शौक

amrish puri image

अमरीश पुरी को हैट पहनने का काफी शौक था। हर बार वे एक अलग हैट पहने हुए नजर आए थे। उनके कलेक्शन में 200 से ज्यादा देसी और विदेशी हैट थी।

अमरीश पुरी की पत्नी

अमरीश पुरी ने उर्मिला दिवेकर से शादी की थी। उनके बेटे का नाम राजीव है और बेटी का नाम नम्रता है। अमरीश पुरी को आखिरी बार साल 2006 में आई फिल्म कच्ची सड़क में देखा गया था

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: