बॉलीवुड में साल 2018 सेलिब्रिटियों की शादियों के नाम रहा। साल 2018 में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स ने शादी की। इनमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जैसे कई बड़े सितारे हैं। वहीं भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी भी कुछ दिनों पहले संपन्न हुई। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आने वाले साल 2019 में शादी कर सकती हैं। आइए जानते हैं
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन 43 साल की हो चुकी हैं। ऐसी खबरें मिल रही हैं कि सुष्मिता सेन जल्द ही रोहमन शॉल के साथ शादी कर सकती हैं। आपको बता दें कि रोहमन शॉल कश्मीरी हैं और वे नैनीताल में रहते हैं। उनके पिता एक कश्मीरी शॉल व्यापारी हैं।

आने वाले साल 2019 में सबसे ऊपर शादी करने की लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि सोनाक्षी आने वाले साल 2019 में बंटी सचदेव से विवाह कर सकती हैं। आपको बता दें कि बंटी सचदेव सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं।

आलिया भट्ट बॉलीवुड की बहुत ही क्यूट और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। पिछले काफी समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं। अब ऐसा लग रहा है कि आने वाले साल 2019 में आलिया भट्ट रणबीर कपूर से शादी कर सकती हैं। रणबीर कपूर आलिया से पहले दीपिका पादुकोण, नरगिस फाकरी और कैटरीना कैफ से भी इश्क फरमा चुके हैं। रणबीर कपूर ने आलिया को अपनी मम्मी से मिलवा चुके हैं। बहुत ही करीबी सूत्रों से पता लगा है कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने रणबीर और आलिया से कहा कि तुम दोनों जल्द ही शादी कर लो। अब देर किस बात की है। इस पर रणबीर आलिया ने एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए देखा और सिर हिला दिया।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले चुके हैं। उनका काफी लंबे समय से अर्जुन कपूर से अफेयर चल रहा है। हो सकता है कि आने वाले साल में मलाइका अरोड़ा शादी करें।
Post A Comment:
0 comments: