साल 2018 में बॉलीवुड में कई अभिनेताओं की एक से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं और इन फिल्मों ने बहुत ही बेहतरीन कमाई भी की। आज हम आपको बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी साल 2019 में एक से अधिक फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
आइए जानते हैं-
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेता हैं। साल 2019 में अक्षय कुमार की 4 फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो कि हाउसफुल 4, केसरी, मिशन मंगल और गुड न्यूज़ हैं।
अजय देवगन

बॉलीवुड में सिंघम के नाम से मशहूर अजय देवगन सुपरहिट फिल्में करने के लिए मशहूर हैं और इनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद भी आती है। अजय देवगन की साल 2019 में तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो कि टोटल धमाल, दे दे प्यार दे और तानाजी होगी। हालांकि अभी तक फिल्म तानाजी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हो सकता है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जाए।
ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन बहुत ही कमाल के अभिनेता हैं। ऋतिक की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रहती हैं। साल 2019 में ऋतिक रोशन की दो फिल्में रिलीज हो सकती हैं। इनकी पहली फिल्म super 30 और दूसरी फिल्म एक एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे।
जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के बॉडीबिल्डर जॉन अब्राहम की एक साल में एक से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। इसी क्रम में साल 2019 में भी जॉन अब्राहम की एक से ज्यादा फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जॉन अब्राहम की साल 2019 में दो फिल्में रिलीज होंगी, जो कि बाटला हाउस और रोमियो अकबर वॉल्ट होंगी।
टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। टाइगर श्रॉफ की साल 2018 में एक ही फिल्म रिलीज हुई। लेकिन साल 2019 में उनकी 2 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और दूसरी फिल्म ऋतिक वीएस टाइगर है।
वरुण धवन

वरुण धवन बॉलीवुड के बहुत ही हैंडसम और स्टाइलिश अभिनेता हैं। साल 2018 में वरुण धवन की दो फिल्में रिलीज हुईं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2019 में भी वरुण धवन की दो फिल्में रिलीज हो सकती हैं। वरुण धवन की साल 2019 में रिलीज होने वाली फिल्में कलंक और एबीसीडी 3 होगी।
Post A Comment:
0 comments: