मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर मीडिया में काफी चर्चा में है। दोनों को अक्सर पार्टी और डिनर पर स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन इन दोनों के रिश्ते से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान काफी नाराज है। इन दोनों के रिश्ते से सलमान इतना भड़क गए है की उन्होंने बहुत बड़ा फैसला लिया है। डेक्कन क्रोनिकल की एक रिपोर्ट की माने तो सलमान ने अर्जुन कपूर और उनके पापा बोनी कपूर की अपने घर में आने पर भी बैन लगा दिया है।
जानिए विस्तार से -
सलमान की बहन भी डेट कर चुके है अर्जुन

अर्जुन ने मलाइका से पहले सलमान की बहन अर्पिता को भी डेट किया था। ये उन दिनों की बात है जब अर्जुन ने बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं ली थी। लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद अर्जुन ने अर्पिता से ब्रेकअप कर लिया। अर्जुन द्वारा अपनी बहन को डेट करने की खबर सुन सलमान अर्जुन से काफी नाराज थे। हालांकि बाद में अर्जुन ने सलमान को मना लिया था। लेकिन अब जब अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें आ रही है तो सलमान एक बार फिर से उनसे बेहद खफा हो गए है।
अनिल कपूर का रिएक्शन

कुछ समय पहले अनिल कपूर ने भी भतीजे अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर कमेंट किया था। अनिल ने लिखा था की वे अर्जुन को अच्छे से जानते है। और अर्जुन जिस बात में खुश होता है उन्हें भी उसी बात में खुशी मिलती है। अनिल आगे कहते है की वे कभी अर्जुन की पर्सनल लाइफ में दखलंदाजी नहीं करते है। अनिल का कहना है की उनका पूरा परिवार अपने परिवार के हर सदस्य की खुशी में ही खुश रहता है।
साफ-साफ ना सही पर सबकुछ कह गई मलाइका

45 साल की मलाइका ने कुछ महीने पहले दिए एक इंटरव्यू में अपने अफेयर के बारे में बताया था। हालांकि उन्होंने साफ-साफ ना सही लेकिन जो भी कहा उसमें ही सबकुछ कह दिया था। मलाइका ने कहा था की वे कभी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब नहीं देती। मलाइका का कहना था की हर कोई जानता है की उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।
16 साल के बेटे की मां है मलाइका

मलाइका ने साल 1998 में सलमान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। लेकिन साल 2017 में इन दोनों ने तलाक ले लिया था। मलाइका एक 16 साल के बेटे अरहान की मां है। जहां मलाइका तलाक के बाद अर्जुन को डेट कर रही है। वहीं अरबाज भी इस वक्त जियॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते में है।
Post A Comment:
0 comments: