अभिषेक के प्रपोजल के बाद जोधा अकबर के सेट पर ऐसे रहती थी ऐश्वर्या, ऐसा था ऋतिक का रिएक्शन - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

अभिषेक के प्रपोजल के बाद जोधा अकबर के सेट पर ऐसे रहती थी ऐश्वर्या, ऐसा था ऋतिक का रिएक्शन

अभिषेक के प्रपोजल के बाद जोधा अकबर के सेट पर ऐसे रहती थी ऐश्वर्या, ऐसा था ऋतिक का रिएक्शन

<-- ADVERTISEMENT -->


ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी की थी। ऐश और अभिषेक की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी जैसी ही है। ऐश और अभिषेक कई फिल्मों में एक साथ नजर आए थे। लेकिन उस समय किसी को पता नहीं था ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कोई नहीं जानता था ऐश और अभिषेक रिश्ते में है। ऐसे में इन दोनों स्टार्स की शादी की खबर से हर कोई हैरान रह गया था।


अभिषेक का प्रपोजल स्वीकार करने के बाद ऐश जोधा अकबर के सेट पर कुछ ऐसे रहती थी।

ऐश ने किया खुलासा


ऐश ने शादी के 12 सालों बाद अपनी प्रेम कहानी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। फिल्मफेयर को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जिसमें ऐश ने बताया की अभिषेक ने उन्हें कैसे और कब प्रपोज किया था। और अभिषेक के प्रपोज करने के बाद उनका रिएक्शन कैसा था।

अभिषेक ने ऐसे किया था ऐश को प्रपोज


ऐश कहती है की फिल्म गुरु की रिलीज के दौरान वे न्यूयॉर्क की एक होटल में ठहरे हुए थे। उसी दौरान उनके होटल रूम की बालकनी में अभिषेक ने ऐश को प्रपोज किया था। ऐश्वर्या बताती है की जब अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया तब वे उन्हें किसी हॉलीवुड फिल्म के रोमांटिक हीरो के जैसे लग रह थे।

प्रपोजल के बाद जोधा अकबर के सेट पर ऐसे रहती थी ऐश

अभिषेक के प्रपोजल को स्वीकार करने के बाद ऐश ने जोधा अकबर की शूटिंग शुरू की थी। तब फिल्म के सेट पर ऐश अपने आप को एक दुल्हन ही समझ रही थी। ऐश ने कहा की वे उस दौरान जोधा अकबर के ख्वाजा मेरे ख्वाजा गाने की शूटिंग कर रहे थे।

दुल्हन की तरह सजी बैठी थी ऐश


इस गाने की शूटिंग में ऐश दुल्हन के लुक में सजी हुई थी। तब उन्हें लग रहा था की वे रियल में दुल्हन बनी है और उन्हीं लग रहा था जैसे उनकी शादी भी रियल में हो रही है। ऐश को अपने आस पास सब कुछ अजीब लग रहा था। तब आशुतोष ने कहा की ऐश कहां खोई हुई हो। इतना सुन ऐश चौंक गई थी।

ऐसा था ऋतिक का रिएक्शन


ऐश ने इंटरव्यू में ऋतिक के रिएक्शन के बारे में भी बात की। आशुतोष की बात सुनकर ऋतिक ने भी ऐश से कहा की वे सच में कहीं खोई हुई है। फिर ऋतिक ने ऐश की तरफ देखकर Thumbs up का इशारा किया था।


<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: