Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

जन्मदिन पर देखिए बिपाशा बसु की कुछ अनदेखी तस्वीरें, यकीनन एक भी नहीं देखी होगी आपने

Bipasa Basu birthday Special- जन्मदिन पर देखिए बिपाशा बसु की कुछ अनदेखी तस्वीरें, यकीनन एक भी नहीं देखी होगी आपने

<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बिपाशा का जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली के एक बंगाली परिवार में हुआ था। बिपाशा 8 साल की उम्र तक दिल्ली में ही रही थी। जिसके बाद वे परिवार के साथ कोलकाता शिफ्ट हो गई थी। बिपाशा ने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2001 में आई अब्बास मस्तान की फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि बिपाशा को सबसे ज्यादा पहचान विक्रम भट्ट की फिल्म राज से मिली थी। बिपाशा ने अप्रैल 2016 में बॉलीवुड और टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी।

बिपाशा के जन्मदिन पर देखिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।

बच्चे कहते थे लेडी गुंडा

बिपाशा ने एक इंटरव्यू में बताया था की बचपन में उनका रंग काफी डार्क था और कद छोटा था। ऐसे में उनकी पर्सनालिटी की वजह से दूसरे बच्चे उनसे डरते थे। बिपाशा बचपन में किसी को भी प्यारी नहीं लगती थी। इतना ही बचपन में उनके साथ रहने वाले बच्चे उन्हें लेडी गुंडा कहते थे। बकौल बिपाशा लोग उन्हें गोद में लेने से भी डरते थे।

कभी नहीं सोचा था मॉडलिंग में जाएंगी


अपने खराब लुक और पर्सनालिटी के कारण बिपाशा ने कभी सोचा नहीं था की वे एक्ट्रेस बन जाएगी। लेकिन कोलकाता की एक होटल में उनकी मुलाकात मेहर जेसिया से हुई। मेहर ने ही बिपाशा को मॉडलिंग करने की सलाह दी थी। इसके बाद क्या था बिपाशा ने मॉडलिंग शुरू कर दी। और आज बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक है।

मिस इंडिया पेजेंट की जज रह चुकी है बिपाशा


बिपाशा साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया पेजेंट को भी जज कर चुकी है। बिपाशा ने साल 2006 में बॉलीवुड की टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में सातवां स्थान हासिल किया था। वहीं साल 2006 में अमेरिका के एक मैगजीन ईस्टर्न आई द्वारा जारी की गई एशिया की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में बिपाशा दूसरे नंबर पर थी।

एक फिल्म में ऐश्वर्या को कर चुकी रिप्लेस


हैरानी वाली बात ये है की बिपाशा ने फिल्म कॉर्पोरेट में ऐश्वर्या राय को भी रीप्लेस कर चुकी है। बिपाशा के फेवरेट एक्टर हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट है। वहीं बिपाशा बिरयानी और बंगाली खाने की शौकीन है। वहीं उनकी पसंदीदा जगह पेरिस है।

न्यूजर्सी में छेड़छाड़ का शिकार हुई थी बिपाशा


साल 2006 में बिपाशा न्यूजर्सी में छेड़छाड़ का शिकार हुई थी। दरअसल बिपाशा न्यूजर्सी में आयोजित हुई इंडिया डे परेड में शामिल हुई थी। जहां उन्होंने परेड के कुछ आयोजकों के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

जब मरते मरते बची थी बिपाशा


बिपाशा को रियल लाइफ में तैरना नहीं आता। लेकिन उन्होंने साल 2005 में आई शिखर फिल्म के लिए एक अंडरवॉटर सीन शूट किया था। इस सीन को शूट करते समय वे मरते मरते बची थी। इस घटना से बिपाशा बेहद डर गई थी। जिसके बाद उन्होंने तैराकी सीखने का फैसला किया था।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: