गुजरे जमाने की अभिनेत्री रीना रॉय 7 जनवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया। रीना रॉय ने 46 सालों पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रीना रॉय ने लीड एक्ट्रेस से लेकर मां तक सभी किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया। एक समय ऐसा भी था जब रीना रॉय का नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार था। लेकिन रीना रॉय पिछले 18 सालों से फिल्मों से दूर है। जवानी के दिनों में रीना बेहद खूबसूरत लगती थी। लेकिन डेब्यू के 46 सालों बाद उनका लुक काफी काफी बदल चुका है।
रीना रॉय के जन्मदिन के मौके पर देखिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।
1972 में किया था डेब्यू
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/d00195c0160280d413b339eebeb9f89f.webp;,,webp;3,480x)
रीना रॉय ने साल 1972 में आई फिल्म जरूरत से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये उसी फिल्म के एक सीन की तस्वीर है। अपनी पहली फिल्म में रीना काफी दुबली थी। खबरों की माने तो बॉलीवुड में एंट्री के लिए रीना ने काफी संघर्ष किया था। उस समय रीना को काम की बहुत जरूरत थी। ऐसे में उन्होंने फिल्मों में कई बोल्ड सीन भी दिए थे।
समय के साथ बदलता रहा रीना को लुक
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/f2e4f6049f6bf8692b432eb51bc7ec4c.webp;,,webp;3,480x)
रीना रॉय का लुक समय के साथ बदलता रहा। डेब्यू फिल्म के बाद वे जैसे को तैसा फिल्म में नजर आई थी। इसके 2 साल बाद उन्होंने जितेन्द्र के साथ फिल्म नागिन में काम किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। बाद में इ शत्रुघ्न सिन्हा के साथ कालीचरण में नजर आई। इस फिल्म में उनका लुक पहले से ज्यादा खूबसूरत था।
रह चुकी है सबसे बेहतरीन और स्टाइलिश एक्ट्रेस
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/92b76b3230fc13b989e5d492b4419c49.webp;,,webp;3,480x)
रीना अपने दौर की सबसे बेहतरीन और स्टाइलिश एक्ट्रेस हुआ करती थी। उनकी ये तस्वीर इस बात को साबित करती है। जिसमें वे डेनिम जींस के साथ शर्ट पहने काफी स्टाइलिश नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में वे कातिलाना लुक में नजर आ रही है। रीना रॉय ने उस दौर में अपनी अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था।
बला की खूबसूरत रीना
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/c4a64cebc7819c015195cc888b6dede8.webp;,,webp;3,480x)
समय के साथ रीना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई। वहीं समय के साथ ऊके लुक में भी लगातार बदलाव देखने को मिले। इस तस्वीर में आप देख सकते है की रीना रॉय साड़ी पहने नजर आ रही है। जिसमें वे बला की खूबसूरत लग रही है।
रीना का हॉट लुक
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/96c652cd7f4e81a9f8dc2b900b323909.webp;,,webp;3,480x)
रीना ने बिना किसी गॉडफादर के अपने दम पर बॉलीवुड में एक खास मुकाम बनाया था। उनके लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा था। रीना समय के साथ और भी खूबसूरत होती गई। इस तस्वीर में रीना बेहद हॉट लग रही है।
फोटोशूट के दौरान रीना
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/2511b471ca79860bfabc8c1a002313b9.webp;,,webp;3,480x)
पहली तस्वीर फिल्म के एक सीन की है। जिसमें रीना रॉय साड़ी पहने छोटे बालों में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर फोटोशूट की है जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक है। जवानी के दिनों में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते थे।
46 सालों में इतनी बदल गई रीना रॉय
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/57587ad41bc9ed3a97457b688efa5d88.webp;,,webp;3,480x)
कभी रीना रॉय ने अपने ग्लैमर और खूबसूरत से लोगो को दीवाना बना दिया था। वहीं ये उनकी लेटेस्ट तस्वीरें है जिसमें उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है। उनका वजन भी काफी बढ़ गया है। रीना को आखिरी बार साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी में देखा गया था। वे अब कुछ ऐसी की दिखने लगी है।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: