Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

दो पत्नियों को तलाक देकर 21 साल की लड़की को किया डेट, जानें अनुराग कश्यप की लव लाइफ

दो पत्नियों को तलाक देकर 21 साल की लड़की को किया डेट, जानें अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की लव लाइफ

<-- ADVERTISEMENT -->




अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं एवं उनकी फिल्में लीक से हटकर होती हैं। यही कारण है कि अनुराग कश्यप भारतीय युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। अनुराग कश्यप अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को गोरखपुर में हुआ था। उनकी दो शादियां हुई। लेकिन एक भी शादी नहीं टिकी। इसके बाद अनुराग कश्यप का नाम उनकी उम्र से आधी उम्र की लड़की के साथ जोड़ा गया।
anurag-kashyap-birthday-special
अनुराग कश्यप इन दिनों एक लड़की को डेट कर रहे हैं। कल्कि कोचलीन से शादी तोड़ने के बाद अनुराग कश्यप अपने प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाली लड़की शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। अनुराग कश्यप 47 साल के हो गए हैं। यह दोनों एक-दूसरे को साल 2015 से डेट कर रहे हैं। शुभ्रा शेट्टी की उम्र 25 साल है। सालों तक अनुराग कश्यप ने अपने रिलेशन की बातें सभी से छुपाए रखें।
anurag-kashyap-birthday-special
हालांकि पिछले साल उन्होंने इंटरव्यू के दौरान शुभ्रा शेट्टी से अपने रिलेशनशिप को स्वीकार लिया। अनुराग कश्यप ने बताया था कि हर किसी को प्यार करने का हक है। मैं प्यार की बहुत ज्यादा कद्र करता हूं, चाहे उम्र 90 साल ही क्यों ना हो। मैं टूटे दिल को लेकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अनुराग कश्यप ने बताया था कि अब तक बॉलीवुड में कई सारे ऐसे गाने बन चुके हैं जो टूटे दिल के ऊपर हैं। मैं हमेशा घुंघरू की तरह बजता रहता हूं। मैं टूटे दिल की बजाय प्यार में पड़ने पर विश्वास रखता हूं।
anurag-kashyap-birthday-special
साल 2003 में अनुराग कश्यप की पहली शादी आरती बजाज से हुई थी। इन दोनों का एक बेटा भी है। साल 2009 में अनुराग कश्यप और आरती बजाज का तलाक हो गया। साल 2011 में अनुराग कश्यप ने कल्कि कोचलीन से शादी कर ली और साल 2015 में यह शादी टूट गई।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: