कन्नड़ की सुंदरता रश्मिका मंदना को टॉलीवुड मेे फिल्म चालो द्वारा फेम मिली थी और इसके बाद उन्होंने इससे भी बड़े हिट मूवीज दिए जिनमे कि गीता गोविंदम , शारिलेरू निकेववरू और भिष्मा मुख्य है। अभिनेत्री टॉलीवुड मेे काफी मांग मेे रहती है और अभी वो कई मजेदार किरदारों के लिए सपर्क मेे है। रश्मिका मंदना अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा मेे लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग नवंबर से स्टार्ट हो जाएगी।
इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के किरदार के लिए उनका लुक टेस्ट हुआ और उनको इसके लिए फाइनलाइज कर लिया गया है। रश्मिका मंदना फिल्म आचार्य मेे भी मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण भी नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए रश्मिका मंदना और राम चरण का लुक टेस्ट अगले सप्ताह को किया जाएगा। राम चरण के साथ इस फिल्म में अपना भाग वो अक्टूबर के अंत तक पूरा कर लेंगी। रश्मिका मंदना पहली बार अपने करियर में एक के बाद एक डी ग्लैम और चुनौतीूर्ण किरदार निभाने जा रही है। ऐसा सुनने में आ रहा है रश्मिका मंदना पुष्पा मेे अल्लू अर्जुन की पत्नी का किरदार निभाएंगी और ये एक बेहद मजेदार किरदार होगा। उन्होंने स्क्रिप्ट को पढ़ लिया है और फिल्म की तैयारी आरंभ भी कर दी है।

रश्मिका मंदना अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी पॉपुलर है। वो भारी फैन फॉलोइंग का आनंद लेती है अपने सोशल मीडिया पर। इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स है। वो अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और अपने लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो को अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ साझा कर के उनका भरपूर मनोरंजन भी किया करती है।
आपको यह खबर कैसी लगी हमे कॉमेंट कर के बताए और मनोरंजन से भरपूर ऐसी अन्य खबरे पढ़ने के लिए चैनल को फॉलो कर ले।
यह भी पढ़ें -
Post A Comment:
0 comments: