Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

2 साल तक रानी मुखर्जी के साथ लिव इन में था ये डायरेक्टर, शादी के लिए छोड़ दिया था घर

Aditya chopra in live in with rani mukherjee for 2 years.

<-- ADVERTISEMENT -->




 Aditya chopra in live in with rani mukherjee for 2 years

21 मई 1971 को मुंबई में जन्मे बॉलीवुड के सबसे सफलतम  डायरेक्टर्स आदित्य बॉलीवुड को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके है। आदित्य बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे है। आदित्य ने बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत, लोकप्रिय और सफलतम एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से शादी की है। इस कपल की बेटी का नाम आदिरा है। शादी से पहले रानी आदित्य 2 साल तक लिव इन में रहे थे। रानी से शादी के लिए आदित्य ने घर तक छोड़ दिया था।

जानिए विस्तार से -

साल 2014 में की थी शादी

Aditya chopra in live in with rani mukherjee for 2 years
रानी और आदित्य ने साल 2014 में शादी की थी। दोनों की अचानक शादी से पूरा बॉलीवुड जगत हैरान रह गया था। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में तो रहे थे, लेकिन दोनों ने मीडिया में कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। इतना ही नहीं इन दोनों को शादी से पहले कभी साथ में भी नहीं देखा गया था। खबरों की माने तो आदित्य 2 साल तक रानी के साथ लिव इन में रहे थे।

पायल खन्ना थी आदित्य की पहली पत्नी

Aditya chopra in live in with rani mukherjee for 2 years
रानी से पहले आदित्य ने साल 2001 में पायल खन्ना से पहली शादी की थी। लेकिन साल 2009 में आदित्य ने पायल से तलाक ले लिया था। मीडिया ने आदित्य और पायल के तलाक की वजह रानी को बताया था। जबकि रानी ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बता दे आदित्य और रानी संपन्न रेस्त्रां में पहली बार मिले थे। आदित्य ने ही रानी को करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम दिलवाया था।

यश चोपड़ा के दोस्त की बेटी थी पायल

Aditya chopra in live in with rani mukherjee for 2 years
शादी के बाद आदित्य और पायल ने 6 महीने तक हनीमून मनाया था। इस दौरान दोनों दुनिया के अलग-अलग शहरों में घूमने गए थे। दिलचस्प बात ये है की आदित्य की पहली पत्नी पायल उनके पिता यश चोपड़ा के दोस्त की बेटी थी। शादी के बाद कुछ साल तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच के रिश्ते खराब होने लगे और आदित्य ने पायल से तलाक ले लिया।

शादी के लिए छोड़ दिया था घर

Aditya chopra in live in with rani mukherjee for 2 years
पायल के साथ आदित्य के तलाक के फैसले से यश चोपड़ा काफी नाराज हो गए थे। यश ने आदित्य को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन आदित्य ने पिता यश की एक नहीं सुनी। जब यश ने ज्यादा दबाव डालने की कोशिश की तो आदित्य ने अपने घर छोड़ दिया और होटल में रहना शुरू कर दिया। जिसके बाद यश ने आदित्य की बात मान ली। और आदित्य की शादी रानी से करवा दी।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Celebs Gossips

Love Story

Post A Comment:

0 comments: