आप लोगों ने फिल्म टार्ज़न द वंडर कार जरूर देखी होगी जिसमें वत्सल सेठ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कल उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 5 अगस्त 1980 को उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई मुंबई में हुई। साल 2004 में उनकी पहली फिल्म टार्ज़न द वंडर कार रिलीज हुई, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे।
इस फिल्म से वत्सल सेठ ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली थी। उन्होंने फिल्म में अजय देवगन के बेटे के का रोल अदा किया था। उनको इस फिल्म के बाद कई फिल्मों के ऑफर मिले। हालांकि उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और आज वे गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। बड़े पर्दे पर सफलता ना मिलने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे की तरफ रुख किया।
वत्सल सेठ ने सीरियल एक हसीना में मुख्य भूमिका निभाई। इस सीरियल में उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया। वत्सल सेठ काफी लंबे समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से दूर है। उनको आखरी बार सीरियल कौन है में देखा गया। साल 2017 में वत्सल सेठ ने एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता से गुपचुप शादी की थी।
इन दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया। ईशा दत्ता कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। साल 2015 में इशिता दत्ता की पहली फिल्म दृश्यम रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने अजय देवगन की बेटी का रोल अदा किया था। अपने पति की तरह की इशिता दत्ता ने अजय देवगन के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत।
Post A Comment:
0 comments: