10 साल में इतनी बदल गईं कृष्ण का रोल करने वाली ये छोटी सी बच्ची, पहचानना हुआ मुश्किल - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

10 साल में इतनी बदल गईं कृष्ण का रोल करने वाली ये छोटी सी बच्ची, पहचानना हुआ मुश्किल


<-- ADVERTISEMENT -->


धृति भाटिया
अब तक भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित कई टीवी सीरियल प्रसारित हो चुके। जब भी किसी सीरियल में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया बनाया जाता है तो कोई ना कोई तो भगवान श्रीकृष्ण बनता है। कई सारे बच्चे टीवी सीरियल्स में भगवान कृष्ण का रोल निभा चुके हैं। 10 साल पहले एक छोटी बच्ची ने टीवी सीरियल में भगवान कृष्ण का रोल निभाया था। लोग उस बच्ची को भगवान कृष्ण के रूप में आज भी नहीं भूल पाए हैं। वह बच्ची कोई और नहीं धृति भाटिया है। 10 साल में धृति भाटिया के लुक में बड़ा बदलाव आया है। आइए जानते हैं अब धृति भाटिया कैसी दिखती है।
धृति भाटिया
सीरियल जय श्री कृष्ण में धृति भाटिया ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार अदा किया था। दर्शकों को सीरियल में धृति भाटिया का किरदार काफी ज्यादा पसंद आया था। लोग बेसब्री से टीवी पर उनके आने का इंतजार करते थे। जब उन्होंने श्री कृष्ण का रोल अदा किया था तब वे सिर्फ 3 साल की थी। 3 साल की उम्र में ही धृति भाटिया ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली।
धृति भाटिया
धृति भाटिया ने इस सीरियल के अलावा 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'माता की चौकी' जैसे कई और टीवी सीरियलों में काम किया। धृति भाटिया की उम्र 14 साल हो गई है और वह काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। हालांकि उनकी मासूमियत भी पहले जैसी ही है।
धृति भाटिया अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। धृति भाटिया सेलिब्रिटी से मिलती रहती हैं। दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि जल्दी ही उनकी टीवी पर वापसी हो जाए। लेकिन इस बारे में नहीं पता कि कब उनकी टीवी पर वापसी होगी।
धृति भाटिया


<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

ThenAndNow

Post A Comment:

0 comments: