बॉलीवुड की जानी मानी और खूबसूरत सिंगर कनिका कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कनिका कपूर से जुड़ी जो खबर सामने आई है वह उनके फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर है। बता दे कि कनिका कपूर की बहन एनाबेल अब इस दुनिया में नहीं रही। कनिका कपूर की बहन एनाबेल का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद कनिका कपूर ने एक पोस्ट के माध्यम से दी। उनकी पोस्ट पर लोग कनिका कपूर की बहन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कनिका कपूर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि मेरी बहन एनाबेल का निधन हो गया है। मैं भगवान से उसकी आत्मा की शांति की कामना करती हूं। मुझे इस वक्त क्या महसूस हो रहा है, मैं उसे बयां शब्दों में नहीं कर सकती। यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। मैं अपनी बहन से जुड़ी सभी खूबसूरत यादों को दिल के करीब रखूंगी।
बता दे कि कनिका कपूर ने अपनी बहन के साथ तस्वीर शेयर की। तस्वीर में कनिका कपूर और उनकी बहन एनाबेल बहुत ही खुश नजर आ रही हैं । इस तस्वीर से यह पता चलता है कि दोनों के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है। कनिका कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए। लोगों को उनके गाने बहुत ही ज्यादा पसंद आए।
फिल्म रागिनी mms2 के गाने बेबी डॉल से कनिका कपूर ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। इस गाने के लिए उनको फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर फीमेल प्लेबैक सिंगर से नवाजा गया। सोशल मीडिया पर कनिका कपूर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वे अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। कनिका कपूर की शादी बिजनेसमैन राज चंदोक से हुई थी। लेकिन कुछ कारणों से वे अपने पति से अलग हो गईं। इनके तीन बच्चे हैं।
Post A Comment:
0 comments: