गुजरे जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री मनीषा कोइराला को तो आप जानते होंगे। एक समय था जब ये अभिनेत्री 90 और 2000 के दौर मे अपने अभिनय से सारी अभिनेत्रियों पर भारी पड़ती थी। इनकी खूबसूरती और अदाओं का भी जमाना दीवाना था। मगर अब यह अभिनेत्री बॉलीवुड मे बहुत कम दिखती है।
सबसे पहले आपको ये बताना चाहेंगे की मनीषा कोइराला 2012 मे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट मे आ गई थी। जिस वजह से इस अभिनेत्री का लुक पूरी तरह से बदल चुका था। मगर फिर भी मनीषा ने हार नही मानी और डट का इस बीमारी का सामना किया। और लगभग पांच साल बाद कैंसर को मात देकर यह अभिनेत्री वापस अपने चाहने वालों की बीच आई।
मनीषा कोइराला हमेशा से सबकी पसंदीदा अभिनेत्री रही है। इसलिए जब यह एक्ट्रेस कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के बाद लोगों के सामने आई तो लोगों ने उनको काफी प्यार दिया। हाल ही मे मनीषा कोइराला को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। नो मेकअप लुक मे 49 वर्षीय मनीषा का लुक पूरी तरह से बदला हुआ लग रहा है।
मनीषा कोइराला ने सम्राट दहल से 2010 मे शादी करके घर बसाया था। लेकिन दो साल बाद 2012 मे मनीषा का अपने पति संग तलाक हो गया। आज यह अभिनेत्री बिल्कुल अकेले ही जिंदगी काट रही है। आखिरी बार मनीषा, संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' मे नजर आई थी। जिसमें मनीषा ने नरगिस दत्त का किरदार अदा किया था।
Post A Comment:
0 comments: