बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में जगह बना ली है और अब वह पूरे विश्व में पॉपुलर हैं। कुछ ही समय पहले प्रियंका चोपड़ा की शादी हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और सिंगर निक जोनस से हुई। यह दोनों अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। प्रियंका और निक एक-दूसरे से जुड़े खुलासे करते रहते हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को लेकर कई बड़े खुलासे किए। ईटी ऑनलाइन को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ और निक जोनस से जुड़े कई राज शेयर किए। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि निक हर वक्त मेरे लिए काफी आकर्षित रहते हैं। जब भी वह उठते हैं तो मेरा चेहरा देखते हैं।
प्रियंका का कहना है कि मुझे बहुत ही खुशी होती है कि उन्हें हर रोज सुबह उठने के बाद मेरा चेहरा देखना पसंद है। हालांकि यह आप लोगों को थोड़ा अजीब लग सकता है। आगे प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब भी वह मुझे सुबह उठकर देखता है तो मैं उससे कहती हूं कि रुको एक मिनट मैं मेकअप कर लेती हूं। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि निक दुनिया का सबसे बेस्ट पति है।
कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें एक पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा मलिक ने वीडियो की सहायता से प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया उससे पाकिस्तानी एक्ट्रेस की बोलती बंद हो गई। लॉस एंजिल्स में हुए इवेंट में आयशा मलिक ने जोर से प्रियंका चोपड़ा पर चिल्ला दिया। उन्होंने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद प्रियंका ने भी आयशा मलिक को मुंहतोड़ जवाब दिया।
Post A Comment:
0 comments: