Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

कोर्ट में हाजिर न होने पर सिंगर हनी सिंह के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी, ये है आरोप


<-- ADVERTISEMENT -->




जाने-माने पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह काफी ज्यादा लोकप्रिय है। उनके गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों की संख्या में फैंस है। बता दें कि 7 साल पुराने मामले में कोर्ट में पेश ना होने पर अदालत ने हनी सिंह के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। अब इस मामले पर 11 सितंबर को अगली सुनवाई होनी है।


बता दें कि साल 2012 में 31 दिसंबर के दिन अमिताभ ठाकुर ने गोमती नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। अमिताभ ठाकुर ने हनी सिंह पर अश्लील गाने गाने का आरोप लगाया था। अमिताभ ठाकुर ने यह कहा था कि हनी सिंह के कुछ गाने इंटरनेट पर दिखाए जा रहे हैं। वह गाने महिलाओं के प्रति असम्मान व गंभीर अपराधों को प्रोत्साहित करने वाले हैं।


काफी जानकारियां जुटाने के बाद 27 जून 2013 को पुलिस ने इस मामले में हनी सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 292, 293 व 294 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने 23 दिसंबर 2013 को आरोप पत्र पर संज्ञान लिया और हनी सिंह को पेश होने का समन भेजा था। हालांकि उस वक्त हनी सिंह हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इस कारण अदालत ने हनी सिंह के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।


मित्रों यदि हनी सिंह पर लगे आरोप सही साबित हो जाते हैं तो उनको जेल जाना पड़ सकता है। इससे उनकी छवि खराब होगी और उनका करियर भी बर्बाद हो सकता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब हनी सिंह विवादों में घिरे हैं। इससे पहले हनी सिंह अपने गानों की वजह से विवादों में फंस चुके हैं। हालांकि हनी सिंह अब पूरी तरह से बदल गए हैं ।वह ऐसा कोई भी गाना नहीं गाते हैं जो किसी को ठेस पहुंचाए।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: