Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता फैलाने वाले लोगों के विरूद्ध FIR दर्ज, इस सिंगर पर भी लगा आरोप

भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता फैलाने वाले लोगों के विरूद्ध FIR दर्ज, इस सिंगर पर भी लगा आरोप

<-- ADVERTISEMENT -->




भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गाने देश में अश्लीलता फैला रहे हैं और इस बारे में लोग तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स भी अब इसका विरोध करने लगे हैं। इसके लेकर भोजपुरी सिंगर एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय विहारी ने अभिनेता रंजीत राज के साथ मिलकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से अश्लीलता खत्म करने का प्रण लिया था। उन्होंने इसके लिए भोजपुरी सेना बनाने का ऐलान किया।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अश्लीलता को रोकने के लिए संगठन ने बड़ा कदम उठाते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों के विरुद्ध f.i.r. दर्ज कराई है। भारतीय अटल सेना के नेशनल प्रेजीडेंट नंद कुमार तिवारी ने भोजपुरी के कई बड़े लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है जिनमें भोजपुरी सिंगर, गीतकार, म्यूजिक डायरेक्टर एवं म्यूजिक कंपनियां शामिल हैं।

नंद कुमार तिवारी ने बताया कि भोजपुरी बहुत ही समृद्ध भाषा है। इस भाषा को बदनाम करने वाले गायक-गायिका, निर्देशक, म्यूजिक निर्देशक, निर्माता फिल्म एवं गानों में अश्लीलता दिखा रहे हैं। गानों में महापुरुषों का नाम शामिल किया जा रहा है।

बक्सर पुलिस थाने में नंद कुमार तिवारी ने गायिका अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka Song) , गीतकार विकेश विधाता, सोनोटोन म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर, गायक अवधेश प्रेमी, प्रमोद प्रेमी, कृष्णा बेदर्दी, आशीष सोपाड़ा, दीपक तिवारी, डायरेक्टर राकेश कुमार, संजीवनी म्यूजिक एवं रिलीजिंग कंपनी तथा वेव म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर गीतकार अरुण बिहारी, संगीतकार शंकर सिंह और पटना स्थित शिव स्टूडियो के संचालक समेत 14 लोगों के नाम एफआईआर दर्ज कराई।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: