रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा, कहा- दीपिका के साथ से शादी के बाद अब ये 3 काम नहीं कर सकता - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा, कहा- दीपिका के साथ से शादी के बाद अब ये 3 काम नहीं कर सकता


<-- ADVERTISEMENT -->


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। जब से ये दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं, ये दोनों किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर दीपिका से अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में रणबीर ने इस बात का खुलासा किया कि शादी के बाद कैसे उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। इसी के साथ रणबीर ने यह भी बताया कि दीपिका से शादी के बाद वे कौन से तीन काम नहीं कर सकते हैं।

deepika ranveer latest news- back to bollywood

दीपिका से शादी के बाद ये 3 काम नहीं कर सकते रणवीर सिंह 

इंटरव्यू में जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि वे शादी के बाद कौन-सी ऐसी चीज है, जो नहीं कर सकते। तो रणवीर ने यह बताया कि वे रात को अब ज्यादा देर तक घर से बाहर नहीं रह सकते। दूसरी बात कि वे बिना खाना खाए घर से बाहर नहीं जा सकते और तीसरी बात जो सबसे बड़ी है कि वे अपनी पत्नी दीपिका का कॉल मिस नहीं कर सकते।


deepika ranveer latest news- back to bollywood

रणवीर के इस खुलासे से तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी पत्नी दीपिका को बहुत प्यार करते हैं और उनकी किसी भी बात को टालना नहीं चाहते। दीपिका भी अपने पति के साथ शादीशुदा जीवन में काफी खुश हैं। दीपिका की शादी 2018 की सबसे मशहूर शादियों में से एक रही।

deepika ranveer latest news- back to bollywood

रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो में शादी की। बता दे कि इनकी शादी में केवल 30 मेहमान शामिल हुए। इन दोनों ने 14 और 15 नवंबर को शादी की। इन्होंने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। शादी के बाद दीपवीर की शादी के 4 रिसेप्शन दिए गए। शादी से पहले दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया। हालांकि इन दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते की बात को कभी कुबूल नहीं किया।


<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: