आज हम आपको उन 5 अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादियां की हैं। आइए जानते हैं
1- नीलम कोठारी
नीलम कोठारी अपने जमाने की बहुत ही मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं हैं। नीलम कोठारी ने दो बार शादी है। नीलम कोठारी के पहले पति ऋषि सेठिया मशहूर बिजनेसमैन थे। इसके बाद नीलम ने ऋषि से तलाक ले लिया और फिर समीर सोनी के साथ शादी कर ली।
2- श्रीदेवी
यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि श्रीदेवी के पहले पति बोनी कपूर नहीं थे। बल्कि श्रीदेवी ने सबसे पहले मिथुन चक्रवर्ती के साथ शादी की थी। मीडिया की खबरों के मुताबिक, 1985 में श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ गोपनीय तरीके से शादी की थी। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती पहले से ही शादीशुदा थे। इस वजह से इन दोनों को अलग होना पड़ा। इसके बाद श्रीदेवी ने बोनी कपूर के साथ शादी कर ली।
3- योगिता बाली
योगिता बाली ने पहले मशहूर गायक किशोर कुमार के साथ शादी की थी। बता दें कि किशोर कुमार ने भी अपने जीवन में चार शादियां की। योगिता बाली ने किशोर कुमार से अलग होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ शादी की।
4- नीलिमा आजमी
नीलिमा आजमी बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की मां हैं। बता दें की नीलिमा आजमी ने 3 शादियां की हैं। नीलिमा आजमी की पहली शादी पंकज कपूर से हुई थी, जो शाहिद कपूर के पिता है। इसके बाद उन्होंने राजेश खट्टर के साथ शादी कर ली। नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे ईशान खट्टर भी बॉलीवुड में आ चुके हैं। वहीं नीलिमा ने तीसरी शादी उस्ताद रजा अली खान से की।
5- जेबा बख्तियार
जेबा बख्तियार ने अपने जीवन में चार शादियां की। जेबा बख्तियार ने पहले सलमान वलियानी के साथ शादी की। इसके बाद उन्होंने अदनान सामी के साथ शादी की। जेबा बख्तियार ने तीसरी शादी जावेद जाफरी के साथ कर ली। इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिका। जावेद जाफरी से अलग होने के बाद जेबा ने सोहेल लेगारी के साथ चौथी शादी कर ली।
Post A Comment:
0 comments: