निर्देशक नितिन कुलकर्णी ने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के एक्टर किकू शारदा पर 50 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाया है। इस कारण नितिन कुलकर्णी ने मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में कीकू शारदा के अतिरिक्त पांच अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। अगर आपको नहीं पता हो तो बता दें कि किकू शारदा द मुंबई फेस्ट नामक ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं।
टाइम्स नाउ में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक इसकी जानकारी पुलिस अफसर ने दी। दोनों पक्षों में बातचीत में तालमेल न होने की वजह से बकाया रह गया है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके बाद हमने एफआईआर दर्ज की और अब जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की जांच विस्तार से की जाएगी।
कीकू शारदा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया और उल्टे ही नितिन कुलकर्णी पर आरोप लगा दिए। आप लोग जानते होंगे कि किकू शारदा कपिल शर्मा शो में बच्चा यादव के किरदार में नजर आते हैं। लोगों को बच्चा यादव का किरदार काफी पसंद आता है और लोगों उन्हें काफी पसंद करते हैं। लेकिन उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किकू शारदा विवादों में घिर गए। इससे पहले किकू शारदा राम रहीम की अवहेलना के मामले में पुलिस थाने के चक्कर काट चुके हैं। किकू शारदा कपिल शर्मा शो का महत्वपूर्ण हिस्सा है उनकी लोकप्रियता बहुत ही ज्यादा है। वे अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा कर लोटपोट कर देते हैं।
Post A Comment:
0 comments: