Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची जान्हवी कपूर, ट्रेडिशनल लुक में दिखा जोड़ा

रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची जान्हवी कपूर, ट्रेडिशनल लुक में दिखा जोड़ा

<-- ADVERTISEMENT -->




Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend Shikhar Pahariya

Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend Shikhar Pahariya: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। धड़ाधड़ एक के बाद एक फिल्मों में आकर वो तहलका मचा रही हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इसके साथ ही अदाकारा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हुई हैं। इनको अक्सर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया जाता है। अब एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंची हैं। इस दौरान उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। वहां दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस को साउथ इंडियन ड्रेस में देखा गया।

जान्हवी कपूर इस दौरान ट्रडिशनल अवतार में दिख रही हैं। जान्हवी कपूर ग्रीन और पिंक कलर की लंहगा-चोली में नजर आईं। जान्हवी ही नहीं बल्कि उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी ट्रेडिशनल लुक यानी धोती पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही खुशी कपूर ने भी रेड और ग्रीन लहंगा-चोली पहनी थी।

वीडियो में उनके साथ मंदिर परिसर के अंदर कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। मंदिर में जान्हवी और खुशी ने भगवान के आगे सिर झुकाया और प्रार्थना की।

वहीं जल्द ही अदाकारा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाली हैं, फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: