बॉलीवुड अभिनेत्री करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अपने माता पिता की तरह ही बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं. तैमूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है. तैमूर की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. हर कोई तैमूर की क्यूटनेस का दीवाना हो जाता है.
तैमूर की एक झलक पाने को हर कोई बेताब रहता है और उसकी तस्वीरें खींचने के लिए फोटोग्राफर कई घंटे तक इंतजार करते हैं. ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि तैमूर 365 में से 360 दिन तो चर्चा में बने ही रहते हैं.

सोशल मीडिया पर तैमूर का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तैमूर अपनी मम्मी करीना और नानी बबिता के साथ नजर आ रहे हैं. तैमूर अपने केयरटेकर की गोद में है. तैमूर को देखकर फोटोग्राफर उनके पास जाते हैं, जिसे देखकर वह कहते हैं- ऐ भाई लोग.
वहीं दूसरे वीडियो में तैमूर अपनी नानी बबीता से बात कर रहे होते हैं और घर के बाहर कुत्तों को देखकर टफी टफी आवाज लगाते हैं. सोशल मीडिया पर तैमूर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है. कुछ समय पहले तैमूर का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सब्जियां काटते हुए नजर आए थे. तैमूर का यह वीडियो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया था.
Post A Comment:
0 comments: