
नए अवतार से फैंस को एंटरटेन करने के लिए रणवीर पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में रणवीर का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में रणवीर सिंह को डबल रोल में दिखाया गया है, जिसमें दोनों जुड़वां एक-दूसरे के बारे में नहीं जानते है।
वहीं फिल्म में दीपिका ने डांस के जलवे से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है। फिल्म में दीपिका का आइटम सॉन्ग देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कभी दीपिका पादुकोण ने फिल्मों में कैमियो रोल को करने से मना कर दिया था।
दीपिका पादुकोण रणवीर के साथ एक गाने में नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है। रोहित शेट्टी ने इसे निर्देशित किया है।
सर्कस 23 दिसंबर को क्रिसमस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म पूरी तरह के फैमिली ड्रामा होगी, जो सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब हंसाने वाली है.
Post A Comment:
0 comments: