बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार एक ऐसे एक्टर रहे है जिन्होंने अपने नाम की तरह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाकर रखी, हिंदी सिनेमा की रियासत को संभाला और उसे नयी ऊंचाइयां दी। इनकी दमदार आवाज़ और जबरदस्त डायलॉग बोलने का अंदाज के आज भी लोग कायल है। मगर बहुत कम लोग ये जानते है कि उनकी इसी आवाज को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी अपने साथ ले गयी। राजकुमार ये नहीं चाहते थे कि उनकी इस बीमारी के बारे में किसी को भी पता चले। चलिए जानते है इसके बारे में।
![Rajkumar Rajkumar](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/7f3445a9cff2b094e6be689e8976b488.jpg;,50,webp;3,480x)
राजकुमार को गले का कैंसर था और ये बात सिर्फ राजकुमार और उनके बेटे पुरु राजकुमार ही जानते थे। राजकुमार नहीं चाहते थे कि उनकी बीमारी की बात फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी पता चले और इस बारे में उन्होंने अपने बेटे को भी सख्त हिदायत दे दी थी।
![Rajkumar Rajkumar](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/ef3f6a81bb25dc9d3e65e8735d4d8352.jpg;,50,webp;3,480x)
ऐसे में जब राजकुमार की कैंसर की बीमारी का लोगों को पता चला तो उन्होंने एक मैगज़ीन को इंटरव्यू देकर इस बात से इनकार कर दिया और कहा कि वो एकदम फिट है।
![Rajkumar Rajkumar](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/1ff4109fad3dcfbac64c7a128aec08c9.jpg;,50,webp;3,480x)
अभिनेता राजकुमार को अपनी मौत का अहसास पहले से ही हो गया था। शायद इसी वजह से एक दिन उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को नजदीक बुलाकर कहा, 'देखो, शायद मैं ये रात भी ना निकाल पाऊं। मैं चाहता हूं कि मेरी पूरी फैमिली को बुला लिया जाय और मेरे मरने के बाद सारी रस्में अदा करके, घर वापस आकर बाकी लोगों को सुचना दी जाय। मैं कोई तमाशा नहीं चाहता।'
![Rajkumar Rajkumar](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/074a67a96bded9b797d030540dcbd07b.jpg;,50,webp;3,480x)
ऐसे समय में जहां हर कोई चाहता है कि उसकी जान-पहचान वाले और करीबी लोग उसके पास रहें, मगर राजकुमार अपनी दुःख की घड़ी में बाकी लोगों को दूर रखना चाहते थे। अपनी मौत को इतना करीब से देख रहे राजकुमार के चेहरे पर ऐसा रौब देख उनके परिवार वाले भी डर गए थे।
![Rajkumar Rajkumar](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/4d57113d2d58afc7e7a6dea74a1461cc.jpg;,50,webp;3,480x)
राजकुमार को इस बात का दुःख रहता था कि फिल्म इंडस्ट्री लोगों की मौत को तमाशा बना देती है और इसका अहसास उन्हें अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मरने के सीन देने के बाद हुआ था। उसी समय उन्होंने फैसला कर लिया था कि जब वो दुनिया से अलविदा लेंगे तो किसी को पता नहीं चलने देंगे और हुआ भी ऐसा ही। अभिनेता राजकुमार की मौत की खबर उनके अंतिम संस्कार के बाद ही लोगों तक पहुंची।
![Rajkumar Rajkumar](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/dc336fd02922ec76f30193024e731567.jpg;,50,webp;3,480x)
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: