Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

फिल्मों में भी काम कर चुके है 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी

फिल्मों में भी काम कर चुके है 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी

<-- ADVERTISEMENT -->





सुनील लहरी ने रामानंद सागर के लोकप्रिय टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इस शो के बाद लोग उन्हें लक्ष्मण के नाम से ही बुलाते थे। इतना ही नहीं 80 के दशक में लोग इनकी पूजा भी किया करते थे। बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी है की सुनील 'रामायण' के अलावा कई फिल्मों और टीवी शो में भी काम कर चुके है। 

जानिए विस्तार से - 

सुनील लहरी

इन फिल्मों में किया काम 

सुनील ने 1980 में आई फिल्म 'नक्सलाइट' से अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में लोकप्रिय एक्ट्रेस स्मिता पाटिल भी अहम किरदार में नजर आई थी। इसके बाद सुनील ने 'फिर आई बरसात' और 'बहारों के मंजिल' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। 


इन टीवी शोज में किया काम 

रामायण से पहले सुनील ने रामानंद सागर के साथ 'विक्रम बेताल' और 'दादा दादी की कहानियां' जैसे टीवी शोज में काम किया था। बाद में उन्होंने 'रामायण' में काम किया। 'रामायण' के बाद भी सुनील कई लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रहे थे। जिनमें साल 1990 का टीवी शो 'परम वीर चक्र' भी शामिल है। 

सुनील लहरी

सुनील को ऐसा मिला था लक्ष्मण का रोल 

सुनील ने जब रामायण के लिए ऑडिशन दिया तो उन्हें शत्रुघ्न के किरदार के लिए फाइनल किया गया था। वहीं शो में लक्ष्मण का किरदार शशि पुरी निभाने वाले थे। लेकिन ऐन मौके पर शशि ने लक्ष्मण का किरदार निभाने से मना कर दिया था। जिसके बाद रामानंद सागर ने लक्ष्मण के किरदार में सुनील को कास्ट कर लिया था। 

सुनील लहरी

जानिए सुनील के बारे में 

सुनील का जन्म 9 जनवरी 1961 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ। सुनील ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'बड़े काम के बाद बड़ी जिम्मेदारियां भी आती है। इतना मशहूर सीरियल करने के बाद जब दूसरा काम किया तो उस स्टैंडर्ड का नहीं लगा।'

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

TV Celebs

TV Serials

Post A Comment:

0 comments: