Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

लोकप्रिय टीवी शो 'महाभारत' से जुड़े ये 5 रोचक तथ्य आपको भी हैरान कर देंगे

लोकप्रिय टीवी शो 'महाभारत' से जुड़े ये 5 रोचक तथ्य आपको भी हैरान कर देंगे

<-- ADVERTISEMENT -->





बी आर चोपड़ा की महाभारत टीवी के सबसे सुपरहिट शोज में शामिल है। आज भी ये शो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो के सुपरहिट होने की सबसे बड़ी वजह इसकी स्टारकास्ट थी। इन स्टार्स ने बेहद शानदार एक्टिंग की थी। आज के पैकेज में हम आपको इस शो से जुड़े 5 रोचक तथ्य बताने जा रहे है, जो बेहद कम लोग जानते है।

जानिए विस्तार से -

नितीश भारद्वाज

1. नितीश भारद्वाज ने निभाया था कृष्ण का किरदार

'महाभारत' में नितीश भारद्वाज ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। लेकिन पहले नितीश ये रोल नहीं करना चाहते थे। क्योंकि उनका मानना था की उनके पास श्री कृष्ण का किरदार निभाने जितना अनुभव नहीं था। यही वजह थी की उन्होंने बी आर चोपड़ा द्वारा करवाए गए स्क्रीन टेस्ट में हिस्सा लेने से भी मना कर दिया था।


रूपा गांगुली

2. जूही को ऑफर हुआ था द्रौपदी का रोल

शो में रूपा गांगुली ने द्रौपदी का रोल निभाया था। रूपा से पहले ये रोल एक्ट्रेस जूही चावला को ऑफर किया गया था। लेकिन जूही उस समय आमिर के साथ फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में बीजी थी। इसलिए जूही ने ये रोल छोड़ दिया था।

पंकज धीर

3. शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे पंकज धीर

पंकज धीर 'महाभारत' में कण के किरदार में नजर आए थे। उनके किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे की शूटिंग के दौरान आंख के पास एक तीर लगने से वे बुरी तरह से घायल हो गए थे।

राही मासूम

4. राही मासूम रज़ा ने लिखी थी शो की स्क्रिप्ट

शो की सफलता की सबसे बड़ी वजह थी इसकी स्क्रिप्ट। बता दे शो की स्क्रिप्ट उर्दू कवि और राइटर राही मासूम रज़ा ने लिखी थी। बता दे शो शुरू होने के 2 साल बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

गुफी पेंटल

5. शो के कास्टिंग डायरेक्टर

शो में शकुनि का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल ने ही शो की कास्टिंग की थी। शकुनि एक किरदार आज भी दर्शकों के जेहन में जिंदा है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

TV Celebs

TV Serials

Post A Comment:

0 comments: