Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

बचपन में काम वाली बाई बनना चाहती थी प्रियंका, ये 7 एक्ट्रेसेस भी कुछ और बनना चाहती थी

बचपन में काम वाली बाई बनना चाहती थी प्रियंका, ये 7 एक्ट्रेसेस भी कुछ और बनना चाहती थी

<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस भी बचपन में आम बच्चों जैसी ही शरारतें किया करती थी। बचपन से लेकर अब तक इन एक्ट्रेसेस का लुक काफी बदल चुका है। इनमें से कई एक्ट्रेसेस का सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि बचपन के सपने भी बदल गए है। जैसे प्रियंका चोपड़ा ने बताया की वे छोटी थी तब काम वाली बाई बनना चाहती थी। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था की जब वे छोटी थी तो उन्हें झाड़ू पोछा करना बेहद पसंद था। वे अपने घर में भी कुछ ना कुछ काम करती रहती थी। लेकिन प्रियंका के नाना को ये बिलकुल भी पसंद नहीं था की वे घर का काम करे। क्योंकि वे प्रियंका को एक इंजीनियर बनाना चाहते थे। वैसे प्रियंका चोपड़ा के अलाव भी बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जो बचपन में कुछ और बनना चाहती थी।

जानिए उन 7 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में, जो बचपन में एक्ट्रेस नहीं बल्कि कुछ और बनना चाहती थी।

ऐश्वर्या राय


ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। लेकिन ऐश बचपन में डॉक्टर या आर्किटेक्ट बनने के सपने देखती थी। भले ही ऐश डॉक्टर या आर्किटेक्ट ना बन पाई। लेकिन आज वे बॉलीवुड की सबसे सफलतम एक्ट्रेस जरूर बन गई है।

दीपिका पादुकोण


बॉलीवुड की सबसे सफलतम एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका बचपन में एक बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर बनना चाहती थी। इसके लिए दीपिका ने काफी मेहनत भी की थी। लेकिन लिरिल साबुन का विज्ञापन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और वे एक्ट्रेस बन गई।

अनुष्का शर्मा


अनुष्का शर्मा का बचपन का सपना एक सफल मॉडल बनने का था। लेकिन साल 2007 में लैक्मे फैशन वीक में भाग लेने के बाद इनकी जिंदगी बदल गई। क्योंकि यहीं से उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। और आज अनुष्का बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार है।

सोनाक्षी सिन्हा


सोनाक्षी सिन्हा बचपन में कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने के ख्वाब देखती थी। और इसके लिए सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन भी किया था। लेकिन इसी बीच सलमान ने इन्हें फिल्म दबंग में काम करने का ऑफर दिया। ये फिल्म सोनाक्षी के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।


कंगना रनौत


कंगना बचपन में एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थी। इतना ही नहीं इनका पसंदीदा विषय भी साइंस ही था। लेकिन आज कंगना बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है, जो अपने दम पर फिल्म को हिट करवाने की हिम्मत रखती है।

बिपाशा बसु


बिपाशा का बचपन में सपना था की वे बड़ी होकर डॉक्टर या चार्टर्ड अकाउंटेंट बनेगी। लेकिन साल 1997 में गोदरेज सुपर मॉडल प्रतियोगिता इनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। और आज बिपाशा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी है।

परिणीति चोपड़ा


परिणीति का बच्चों का सपना एक सफल बैंकर बनने का था। इसके लिए परिणीति कई घंटों तक पढाई भी करती थी। बता दे परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक विषयों में ट्रिपल डिग्री ली है।



🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: