Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

ऐश्वर्या की वजह से दीपिका पादुकोण बनी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री, जन्मदिन पर जाने 5 खास बातें

Deepika Padukone- Becaue of Aishwarya Rai Deepika got role in Blockbuster Films.

<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग की। दीपिका ने 2007 में बॉलीवुड में कदम रखा। दीपिका ने बॉलीवुड में फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को बड़े पर्दे पर बहुत पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।.



बता दें कि बॉलीवुड में आने से पहले कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या में अभिनय किया था, जिसकी वजह से उनको बॉलीवुड में आने में काफी आसानी हुई। दीपिका अपने फिल्मी करियर के अलावा अपने अफेयर के लिए भी सुर्खियों में छाई रही। कभी दीपिका का नाम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ जोड़ा गया तो कभी उनका नाम युवराज सिंह के साथ। इतना ही नहीं दीपिका और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें तो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। दीपिका पादुकोण ने जब रणवीर सिंह से शादी कर ली तो उनके अफेयर की चर्चाओं पर विराम लग गया।


आज दीपिका के जन्मदिन के मौके पर आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

  1. दीपिका पादुकोण का जन्म भारत में नहीं, बल्कि डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था। दीपिका जब 11 महीने की थी तो उनका पूरा परिवार भारत में आकर बस गया।
  2. दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म ऐश्वर्या थी, जो एक कन्नड़ फिल्म थी। इस फिल्म से दीपिका को काफी सफलता मिली।
  3. दीपिका ने बॉलीवुड में फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया और इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से नवाजा गया था।
  4. दीपिका के लिए साल 2013 उनके करियर के लिहाज से सबसे बेहतर रहा। इस साल दीपिका की चार फिल्में रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला: रामलीला सुपरहिट साबित हुई थी।

  5. दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। 2017 में दीपिका की हॉलीवुड फिल्म XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका ने हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल के साथ काम किया।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: