![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj251X_FRjccpKLtU3VLvx_g5GCCbtgLg2m5_hHi4TVA8f8DVu5yNguVEo7pdmnwYPBnz_uW7rgJ8EysZvFc2rLMeztniyqS2jfqOlcoULF0ZI2vyK9GvllJjYOAqei3PjGxGEB6qxg0HB8igCLB_LeylzGOE_iVhtV0u0r8YQAKvVc3O3OOspVjeecmA/s16000-rw/Film%20Rowdy%20Rakhi.webp)
Film Rowdy Rakhi : इन दिनों राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने शौहर आदिल खान दुर्रानी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। राखी सावंत के अनुसार उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उन्हें धोखा दिया है।
हालांकि राखी इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं। राखी सावंत इन दिनों दुबई में हैं और अपनी डांस और एक्टिंग एकेडमी खोलने जा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में बी वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म में नजर आने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी इस फिल्म में पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देंगी।
उम्मीद है कि जल्द ही राखी इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू देंगी। राखी की इस फिल्म के लिए असरानी, मनोज जोशी, सायाजी शिंदे और अनु कपूर से बातचीत की जा रही है। उन्होंने फिल्म के शीर्षक का भी ऐलान कर दिया है।
फिल्म का नाम 'राउडी राखी' होगा। राखी सावंत के केस करने के बाद अब उनके पति आदिल मैसूर की जेल में हैं। वो 7 फरवरी से जेल में हैं। उनपर कई सारे आरोप लगे हैं। राखी ने आदिल पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर और मार पीट के आरोप लगाए हैं।
Post A Comment:
0 comments: