विराट कोहली को पछाड़ रणवीर सिंह बने भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी, सलमान खान टॉप 10 से गायब - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

विराट कोहली को पछाड़ रणवीर सिंह बने भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी, सलमान खान टॉप 10 से गायब

Most valued celebrity 2022: विराट कोहली को पछाड़ रणवीर सिंह बने भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी, सलमान खान टॉप 10 से गायब

<-- ADVERTISEMENT -->


Most valued celebrity 2022

Most valued celebrity 2022 :बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक अभिनेताओं में की जाती है। ये जहां भी जाते हैं रौनक आ जाती है। इनकी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लग जाते हैं। रणवीर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। 

कभी अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर तो कभी अपनी नॉटी हरकतों को लेकर। एक बार फिर एक्टर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी हटकर है। दरअसल में एक्टर ने नया मुकाम हासिल किया है। दरअसल, खबर आ रही है कि रणवीर सिंह, विराट कोहली को धूल चटाते हुए भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन गए हैं।

कॉर्पोरेट इंवेस्टीगेशन और रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रोल की साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू देश में सबसे ज्यादा है। यह 181.7 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

रणवीर सिंह साल 2022 की ब्रांड वैल्यू, विराट कोहली से ज्यादा बताई गई है। विराट की 176.9 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। ऐसे में सामने आए आंकड़ों से साफ हो गया है कि रणवीर सिंह भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं।

हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में एक्टर शाहरुख खान काफी नीचे पहुंच गए हैं। लिस्ट में वो 10वें पोजिशन पर मौजूद हैं। वहीं दूसरी हैरानी की बात ये है कि सलमान का नाम इस लिस्ट टॉप 10 से गायब है। वहीं लिस्ट में 'पुष्पा' फेम साउथ सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन भी हैं और वो 20वें नंबर पर मौजूद हैं।




<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: