Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

प्रियंका चोपड़ा का भी परवीन बाबी या सुशांत सिंह राजपूत जैसा होता बुरा हाल, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स

Celebrities Support Priyanka Chopra After Revelation: प्रियंका चोपड़ा का भी परवीन बाबी या सुशांत सिंह राजपूत जैसा होता बुरा हाल, एक्ट्रेस के सपोर्ट.

<-- ADVERTISEMENT -->




Celebrities Support Priyanka Chopra After Revelation

Celebrities Support Priyanka Chopra After Revelation: प्रियंका चोपड़ा ने जब से बॉलीवुड में अपनी आप बीती बताई है तभी से उनके साथ हुई इस राजनीति को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके स्पोर्ट में आ खड़े हुए है। प्रियंका ने इस बाक का खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ी। इस खबर को सुनकर हर तरफ हलचल मच गई है। कंगना रनौत के बाद अब विवेक अग्निहोत्री, अपूर्व असरानी और अमाल मलिक ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है और कई कड़वे राज खोले हैं। 

वहीं बहुत से लोग हैरान भी हैं कि प्रियंका चोपड़ा जैसी इतनी बड़ी हीरोइन के साथ जब ऐसा सलूक हो सकता है तो फिर न्यूकमर्स और जो आउटसाइडर्स हैं, उनके साथ क्या होता होगा? प्रियंका के इस खुलासे ने सभी को झंझोर कर रख दिया है। तो वहीं बॉलीवुड में कंगना रनौत के स्पोर्ट के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स अब प्रियंका के सपोर्ट में आ खड़े हुए हैं। जहां एक ओर करण जौहर पर उन्हें बैन करने का आरोप लगाया, तो वहीं अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एडिटर-फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने भी रिएक्ट किया है।

Priyanka Chopra ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में इस वजह का खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड क्यों गई थीं। प्रियंका ने कहा था कि उनके खिलाफ बॉलीवुड में राजनीति होने लगी थी। उन्हें फिल्मों में साइडलाइन किया जाने लगा था। ऐसी नौबत आ गई थी कि प्रियंका बॉलीवुड से कहीं दूर भागना चाहती थीं। 

यही वजह है कि वह बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड की ओर चली गई। वह इंडिया तो आना चाहती है, लेकिन उनके मन में बॉलीवुड में कई लोगो को लेकर अभी भी खटास बरकरार है। प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद विदेश में ही घर बसा लिया।

प्रियंका के खुलासे के बाद कंगना रनौत ने करण जौहर पर धावा बोला और दावा किया था कि फिल्ममेकर ने प्रियंका को बैन कर दिया था। साथ ही एक्ट्रेस को इस हद तक हैरेस किया कि वह देश और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर हुईं। अब प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में विवेक अग्निहोत्री ने भी बोला है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का यह कदम अब क्या करवट लेगा। बॉलीवुड (Bollywood) पर प्रयंका की टिपणी को लेकर मामला काफी गरमा हो गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि देखने वाली बात यह होगी कि अमाल मलिक (Amaal Mallik), अपूर्व असरानी (Apurv Asrani), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अब विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के बाद प्रियंका के सपोर्ट में कौन सी बॉलीवुड हस्ती खड़ी होती है। 

वैसे कंगना रनौत के लगाए आरोपों पर अभीतक करण जौहर को कोई रिएक्शन नहीं आया है। प्रियंका चोपड़ा ने 2012 में 'इन माय सिटी' सॉन्ग से इंटरनैशनल सिंगिंग डेब्यू किया। फिर 2016 में 'गंगाजल' फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की ओर रुख कर लिया था। प्रियंका जल्द ही दो प्रोजेक्ट्स 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' में नजर आएंगी।



🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: