बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जो बड़े दिलवाले हैं और दूसरों की जिंदगी है संवारने में काफी हद तक मेहनत करते हैं। आप सलमान खान को इस लिस्ट में सबसे ऊपर ले सकते हैं। सलमान खान ने कई लोगों की मदद की है और उन्होंने एक बीइंग ह्यूमन के नाम से NGO भी खोल रखा है जिसमें बेसहारा लोगों को सलमान खान सीधे तौर पर मदद करते हैं जिस से प्रेरित होकर कुछ लोगों ने भी लोगों की मदद करना शुरू कर दिया है।
Third party image reference
वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी जिंदगी को बर्बाद कर दूसरों की जिंदगी संभालते हैं। आप तुषार कपूर को तो जानते ही होंगे। बेशक तुषार कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादा सफल नहीं हो पाए हैं लेकिन तुषार कपूर अपने जमाने के रह चुके सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे हैं। तुषार कपूर ने अभी तक किसी से शादी नहीं की है लेकिन वह एक बेटे के बाप हैं। शायद यह पढ़कर आप चौंक रहे होंगे लेकिन यह सच्चाई है।
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुषार कपूर जिस बेटे के पिता हैं उन्होंने उस बेटे को गोद लिया था और उसका नाम लक्ष्य कपूर है। वैसे इस निर्णय से उनके पिता काफी ज्यादा खुश हुए थे क्योंकि तुषार कपूर एक नेक दिल इंसान हैं जो दूसरों की मदद करने में काफी ज्यादा विश्वास रखते हैं। अभी हाल ही में तुषार कपूर अपने इस बेटे के साथ सड़कों पर घुमते हुए दिखाई दिए। जब ये नजारा लोगों नेे देखा तो लोग जमकर तारीफ़ करने लगे क्योंकि तुषार कपूर अपने इस बेटे को गोद में लिए हुए थे।
Third party image reference
यह तस्वीरें फ़िलहाल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई हैं क्योंकि लोगों को तुषार कपूर का यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। बेशक तुषार कपूर फिल्मी पर्दे पर सफल नहीं हो पाए हैं लेकिन निजी जिंदगी में वह एक रियल हीरो हैं और वास्तव में रियल हीरो होना वाकई बहुत बड़ी बात है।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: