![](https://new-img.patrika.com/upload/2022/05/10/sonakshi_1_7521571-m.jpeg)
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।सोनाक्षी की तरफ से अभी इस खबर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही उन्होंने अभी तक अपने मंगेतर के नाम का खुलासा किया है। लेकिन खबरों की माने तो उनकी सगाई किसी और से नहीं बल्कि जहीर इकबाल से हुई हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के फैंस क्यास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री ने जहीर इकबाल से सगाई रचा ली हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि उनका नाम जहीर से जोड़ा जा रहा हो, इससे पहले भी कई बार सोनाक्षी का नाम जहीर के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनो अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनो की जोड़ी दर्शको को काफी ज्यादा पंसद हैं।
![sonakshi_singh.jpg](https://new-img.patrika.com/upload/2022/05/10/sonakshi_singh_7521571-m.jpg)
बता दे कि फैंस क्यास लगा रहे हैं कि दोनो लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद अब जाकर अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही इनकी शादी से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आ सकती है। सोनाक्षी के मिस्ट्री मैन जहीर इकबाल भी बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं। वह इकबाल रत्नसी के बेटे हैं, जो इकबाल खान के बचपन के दोस्त हैं। सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी तस्वीर और जहीर इकबाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
![salman_khan.jpg](https://new-img.patrika.com/upload/2022/05/10/salman_khan_7521571-m.jpg)
आपको बता दे कि सलमान खान ने बाॅलीवुड मे कई रिश्तो को तोड़ा हैं। लेकिन आपको यह बात सुनकर हैरानी होगी कि सोनाक्षी और जहीर के बीच की कड़ी सलमान खान ही बने थे। जी हां, सलमान खान ने ही सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात कराई थी।
यह भी पढ़ें- जब छोटे कपड़े को लेकर मलाइका ने कहा- मैं ऐसा कोई काम नहीं करती जिससे लोग उंगली उठाएं
Post A Comment:
0 comments: