सलमान खान की सौतेली मां हेलेन अपने जमाने की बहुत ही कामयाब अभिनेत्री रही। हेलेन का पूरा नाम हेलेन रिचर्ड्सन है। हेलेन के पिता ने म्यामार की सेना में थे और युद्ध के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद हेलेन की मां भारत आ गई। उस समय उनका परिवार काफी गरीब था, जिस वजह से हेलेन ने डांस करना शुरू कर दिया।
हेलेन की खूबसूरती के लाखों दीवाने थे। लेकिन उनका दिल फिल्मेकर पीएन अरोड़ा पर आया। फिल्म रेल का डिब्बा में हेलेन ने डांस किया और इसी दौरान फिल्ममेकर अरोड़ा हेलेन पर फिदा हो गए थे। हेलेन ने फिल्ममेकर पीएन अरोड़ा के साथ शादी भी कर ली। दोनों की शादी सालों तक काफी खुशहाल रही। लेकिन कुछ ही समय में दोनों के बीच विवाद होने लगे।
खबरों के मुताबिक इन दोनों के बीच के विवाद की वजह थी कि हेलेन का शादी के कई साल बाद भी कोई बच्चा नहीं था। हेलेन 60 के दशक तक काफी मशहूर हो गई थी और अब उनकी फिल्मों की बुकिंग अमाउंट, कैश और चेक पेमेंट पीएन अरोड़ा ने अपने कब्जे में कर लिया। हेलेन की सारी कमाई उनके पति पीएन अरोड़ा अपने पास रखते थे, जिस वजह से दोनों के बीच में झगड़ा भी होता था।
आए दिन अखबारों में खबरें छपती रहती थी कि उनके पति ने उनको बुरी तरह से पीटा। हेलन भारतीय मूल की नहीं थी और उन्हें यहां के रीति-रिवाजों के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं थी। इस वजह से वे काफी अकेली थी। हेलेन के दोस्त भी बहुत कम थे। हेलेन की ज्यादा और बैंक बैलेंस उनके पति ने हड़प लिए तो उन्होंने दिलीप कुमार से मदद मांगी कि कम से कम उनका पैसा बैंक में पैसे जमा करवा दिए जाए।
हेलेन के पति ने अपनी पावर का इस्तेमाल कर उनसे फिल्में छीनना भी शुरू कर दिया, जिस वजह से हेलेन को सी ग्रेड फिल्में भी करनी पड़ी। 1973 में हेलेन ने तलाक ले लिया। इसके बाद शोले के आईकॉनिक नंबर की शूटिंग के दौरान उनकी नज़दीकियां सलीम खान के साथ बढ़ गईं। सलीम खान ने उस समय हेलेन को सपोर्ट किया।
सलीम खान और हेलेन का 8 सालों तक अफेयर चला। सलीम खान की पहली शादी सुशीला चरक (सलमा खान) से हुई थी और उनके 4 बच्चे भी थे। लेकिन फिर भी सलीम खान ने हेलेन के साथ शादी कर ली। पहले तो बच्चों ने इस बात को स्वीकार नहीं किया। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने हेलेन को स्वीकार कर लिया।
Post A Comment:
0 comments: