Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

बॉलीवुड के ये 7 खानदान है सबसे मशहूर और पावरफुल, सालों से कर रहे फिल्म इंडस्ट्री पर राज

बॉलीवुड के ये 7 खानदान है सबसे मशहूर और पावरफुल, सालों से कर रहे फिल्म इंडस्ट्री पर राज

<-- ADVERTISEMENT -->




इन दिनों देश में चुनाव का माहौल है। ऐसे में राजनीतिक पार्टिया एक दूसरे पर अपने परिवारजनों को टिकट देने के आरोप लगा रही है। वैसे राजनीती के अलावा बॉलीवुड में भी लंबे समय से परिवारवाद चलता आ रहा है। बॉलीवुड के ऐसे कई परिवार है जो कई सालों इंडस्ट्री में सक्रिय है। इन मशहूर और पावरफुल खानदानों की बात करे तो इनमें से कई कलाकार बॉलीवुड में बेहद लोकप्रिय हुए है। वहीं कुछ कलाकार कब आए और कब चले गए पता ही नहीं चला।

जानिए बॉलीवुड के उन मशहूर और पावरफुल खानदान के बारे में, जो सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे है

कपूर खानदान

7-most-famous-bollywood-family
फिल्म इंडस्ट्री का सबसे पुराना परिवार कपूर खानदान कई सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। पृथ्वीराज कपूर के बाद उनके बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। फिर राज कपूर के तीनों बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर भी बॉलीवुड में खूब लोकप्रिय हुए। रणधीर कपूर और बबीता की बेटियां करिश्मा और करीना और भी बॉलीवुड राज कर रही है। वहीं करीना ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी की है। अब करिश्मा और करीना के बच्चों के डेब्यू का इंतजार है।

अख्तर-आजमी खानदान

7-most-famous-bollywood-family
जावेद के पिता जान निसार अख्तर अपने समय के सबसे पॉपुलर गीतकार थे। जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से पहली शादी की थी। जावेद और हनी के बच्चे फरहान और जोया अख्तर बॉलीवुड में के जाने माने चेहरे है। हनी ईरानी की बहन डेजी ईरानी भी एक्ट्रेस है। वहीं दूसरी तरफ कोरियोग्राफर फराह खान और डायरेक्टर साजिद खान रिश्ते में हनी ईरानी और डेजी ईरानी के भांजा-भांजी लगते है। जावेद ने शबाना आजमी से दूसरी शादी की है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू और फराह नाज, शबाना आजमी की भांजी है।

खान परिवार

7-most-famous-bollywood-family
बॉलीवुड के जाने माने लेखक सलीम खान ने सलमा खान से पहली शादी की थी। इस कपल के तीन बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल है। ये तीनों बॉलीवुड में बेहद लोकप्रिय है। वहीं सलीम खान ने लोकप्रिय एक्ट्रेस हेलन से दूसरी शादी की है। सलीम के बेटे अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी जो की अमृता अरोड़ा की बहन है। वहीं सलीम खान की बेटी अलवीरा खान ने बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की है।

चोपड़ा-जौहर परिवार

7-most-famous-bollywood-family
बलदेव राज चोपड़ा बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर थे। बलदेव के भाई यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा निर्देशक है, जबकि छोटे बेटे उदय चोपड़ा एक्टर है। वहीं डायरेक्टर करण जौहर के पिता यश जौहर ने यश चोपड़ा की बहन हीरू जौहर से शादी की थी। गौरतलब है की करण जौहर कई स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके है।


एक और कपूर परिवार

7-most-famous-bollywood-family
प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के तीनों बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बोनी ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की थी। बोनी और श्रीदेवी की बड़ी बेटी ने पिछले साल ही बॉलीवुड डेब्यू किया है। बोनी के बेटे अर्जुन कपूर भी फिल्मों में एक्टिव है। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी एक्ट्रेस है। वहीं अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर प्रोड्यूसर है।

मुखर्जी परिवार

7-most-famous-bollywood-family
बॉलीवुड की नामचीन हस्ती शोभना समर्थ की मां रतन बाई अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस थी। शोभना समर्थ की दोनों बेटियों नूतन और तनुजा ने भी बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। वहीं नूतन के बेटे मोहनिश बहल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। वहीं तनुजा की दोनों बेटियां काजोल और तनिषा भी बॉलीवुड में खूब नाम कमा रही है। दूसरी तरह काजोल रिश्ते में रानी मुखर्जी की कजन बहन है।

बच्चन परिवार

7-most-famous-bollywood-family
बच्चन परिवार भी बॉलीवुड के सबसे मशहूर और लोकप्रिय परिवारों में से एक है। अमिताभ ने बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जाया भादुड़ी से शादी की थी। अमिताभ के बेटे अभिषेक बॉलीवुड के जाने माने एक्टर है। अभिषेक ने बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: