बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का गुस्सा बहुत ज्यादा खराब है। लेकिन सलमान दिल से बहुत अच्छे इंसान हैं। सलमान कभी किसी को दुखी नहीं देख सकते। सलमान ने एक गरीब लड़की की जिंदगी सवार दी। आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।
बता दें कि हम सलमान खान की बहन अर्पिता खान के बारे में बात कर रहे हैं। अर्पिता खान परिवार की सदस्य हैं। बॉलीवुड का कोई फंक्शन हो या कोई पार्टी, अर्पिता खान अपने परिवार वालों के साथ हर जगह मौजूद होती हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अर्पिता खान सलमान खान की सगी बहन नहीं हैं, बल्कि सलीम खान ने अर्पिता खान को गोद लिया है।
अर्पिता खान भले ही गोद ली हुई हों, लेकिन उनको अपने परिवार वालों से सगी बेटी से भी ज्यादा प्यार मिलता है। आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर सलीम खान ने तीन बेटे और एक बेटी अलवीरा के होने के बावजूद अर्पिता खान को गोद क्यों लिया? तो इसके पीछे एक बड़ा कारण है। आइए जानते हैं
दरअसल, हर रोज सलमान अपने माता-पिता के साथ घूमने जाया करते थे और रास्ते में कुछ भिखारियों के साथ समय बिताते थे। एक दिन उन्हें एक गरीब की लाश दिखी और उसके बगल में एक बच्ची रो रही थी। वह बच्ची कोई और नहीं, बल्कि अर्पिता खान थी। तभी अर्पिता खान को खान परिवार ने अपना सदस्य बना लिया।
आज अर्पिता सलमान खान की ही नहीं, बल्कि पूरे खान परिवार की जान हैं। सलमान अर्पिता पर जान छिड़कते हैं और उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। बता दें कि अर्पिता खान को सलमान खान की दूसरी मां हेलेन ने गोद लिया है, क्योंकि हेलेन और सलीम खान का कोई बच्चा नहीं है।
Post A Comment:
0 comments: