बॉलीवुड सितारे अपने महंगे-महंगे ड्रेसेस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड में स्टार किड्स काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिनमें से जाह्नवी कपूर भी एक हैं। जाह्नवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया और वह तेजी से लोकप्रियता हासिल करती जा रही हैं। जाह्नवी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं।
जाह्नवी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती हैं। बता दें कि जाह्नवी ने बॉलीवुड में आने से पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। जाह्नवी अपने स्टाइलिश लुक की वजह से आए दिन सुर्खियां बटोर लेती हैं। कुछ समय पहले जाह्नवी को अपने पापा बोनी कपूर के साथ देखा गया। इस दौरान जाह्नवी पिंक कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस के साथ ब्लैक जूते पहने हुए नजर आईं।
जाह्नवी के कपड़ों की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जाह्नवी ने जो आउटफिट पहना हैं, उसकी कुल कीमत 1.50 लाख रुपए है। जाह्नवी ने जो जूते पहने हैं, वे गूची ब्रांड के हैं जिसकी कीमत 79,664 रुपए हैं। जबकि जाह्नवी ने जो पिंक टी-शर्ट पहनी है, उसकी कीमत 63,597 रुपए है। जाह्नवी ने जो आउटफिट पहना है, वह दिखने में तो काफी साधारण लगता है। लेकिन उसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ गए होंगे।
बता दे कि जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म कारगिल गर्ल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी जाह्नवी कपूर के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि पिछले साल ही श्री देवी का निधन हुआ। 
श्री देवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर टूट गई थीं। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और अपने काम पर ध्यान दिया। जाह्नवी कपूर ने पहली फिल्म से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है और सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस है।
श्री देवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर टूट गई थीं। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और अपने काम पर ध्यान दिया। जाह्नवी कपूर ने पहली फिल्म से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है और सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस है।
Post A Comment:
0 comments: