Also Read

रणबीर कपूर से लेकर विक्रम भट्ट तक, इन स्टार्स के प्यार में बर्बाद हुईं अमीषा, आज होती ऐश्वर्या-करीना जैसी स्टार!

Ameesha Patel Affair: अमीषा पटेल (Ameesha Patel) बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती रही हैं।

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,319,219

IIFA Awards 2023 । आईफा में ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी का रहा बोलबाला, जीते सबसे ज्यादा अवार्ड्स, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

IIFA Awards 2023 । आईफा में ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी का रहा बोलबाला, जीते सबसे ज्यादा अवार्ड्स, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

<-- ADVERTISEMENT -->






IIFA (अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार) का 23वां संस्करण चर्चा में छाया हुआ है, जिसका बीती रात दुबई के अबू धाबी में आयोजन हुआ। इस शानदार अवॉर्ड शो में कई भारतीय सितारों ने भाग लिया। ग्लैम और ग्लिटर से भरे आईफा अवॉर्ड्स की शुरुआत धमाकेदार हुई और कई नामी सितारों के खिताब जीतने के साथ इस शो का समापन हुआ। अभिनेता अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल ने साथ में मिलकर शो की मेजबानी की। सोशल मीडिया पर चर्चाओं के बीच विजेताओं की सूची सामने आ गयी है।

बेस्ट अभिनेता और बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड
अभिनेता ऋतिक रोशन को आईफा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। उन्हें ये पुरस्कार फिल्म 'विक्रम वेदा' में उनके अभिनय के लिए दिया गया। वहीं, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए IIFA सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जानकारी के लिए बता दें, नाना की तबियत खराब हो जाने की वजह से आलिया आईफा अवॉर्ड्स में शामिल नहीं हो पाई। इसके अलावा ऋतिक ने अवॉर्ड्स जीतने के बाद एक बढ़िया स्पीच दी, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
सर्वश्रेष्ठ गायक और गायिका
बॉलीवुड के बेहतरीन प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह को 'केसरिया' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक- पुरुष का आईफा अवॉर्ड मिला। अरिजीत समारोह में मौजूद नहीं थे, इसलिए प्रीतम चक्रवर्ती ने उनकी ओर से अवॉर्ड प्राप्त किया। वहीं, गायिका श्रेया घोषाल को 'ब्रह्मास्त्र' के गाने रसिया के लिए बेस्ट गायिका का आईफा अवॉर्ड मिला। बता दें, ब्रह्मास्त्र के ये दोनों ही गाने ब्लॉकबस्टर थे और अभी तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।
 
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और अभिनेत्री का अवॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अनिल कपूर को फिल्म 'जुग जुग जियो' में उनकी भूमिका के लिए मिला। वहीं, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मौनी रॉय को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1' में उनकी भूमिका के लिए दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता और अभिनेत्री
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का अवॉर्ड दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान को मिला। कला से डेब्यू करने वाले बाबिल ने इसे अभिनेता शांतनु माहेश्वरी के साथ साझा किया। शांतनु ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा। बाबिल और शांतनु दोनों के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था। वहीं, सर्वश्रेष्ठ डेब्यू  अभिनेत्री का अवॉर्ड खुशाली कुमार को फिल्म 'धोखा' अराउंड द कॉर्नर के लिए दिया गया।
  
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: दृश्यम 2
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट)
प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट
प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): ब्रह्मास्त्र के लिए मौनी रॉय: भाग एक - शिव
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): जुग-जुग जीयो के लिए अनिल कपूर
सिनेमा में फैशन के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि: मनीष मल्होत्रा
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि: कमल हासन
सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित कहानी: दृश्यम 2 के लिए आमिल कीयान खान और अभिषेक पाठक
सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी: डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन
क्षेत्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि: रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म वेद
बेस्ट डेब्यू (पुरुष): गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और कला के लिए बाबिल खान
बेस्ट डेब्यू (फीमेल): खुशाली कुमार (धोका अराउंड द कॉर्नर)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): श्रेया घोषाल ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा के रसिया गाने के लिए
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): अरिजीत सिंह ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा के केसरिया गाने के लिए
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम: भाग एक - शिव
सर्वश्रेष्ठ गीतकार: ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य
सर्वश्रेष्ठ छायांकन: गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ पटकथा: गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ संवाद: गंगूबाई काठियावाड़ी
टाइटल ट्रैक के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: भूल भुलैया 2
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन: भूल भुलैया 2
बेस्ट एडिटिंग: दृश्यम 2
सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव (दृश्य): ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिव
सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि स्कोर: विक्रम वेधा
बेस्ट साउंड मिक्सिंग: मोनिका ओ माय डार्लिंग

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

B'Town

No Related Post Found

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.