Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

रोलिंग स्टोन 2023 के 200 बेस्ट सिंगर की लिस्ट में शामिल हुईं लता मंगेशकर, जाने कौन-से स्थान पर उन्हें मिली जगह


<-- ADVERTISEMENT -->




लता मंगेशकर के लिए मैगजीन में कही गई ये बात

भारत रत्न स्वर कोकिला और दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की आवाज का हर कोई दिवाना है। लोग उनके गाने सुनकर सुकून महसूस करते हैं। वहीं अब लता मंगेशकर को रोलिंग स्टोन मैगज़ीन की 200 महानतम गायकों की सूची में शामिल किया गया है। लता मंगेशकर को सूची में 84वें स्थान पर रखा गया है। बता दें यह भारत के लिए गर्व का पल है। क्योंकि लता मंगेशकर की आवाज ने आज भारत का सर वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है। लता मंगेशकर ने अपनी गायकी से कई अभिनेताओं के लिए शानदार गीत गा चुके जी, जिन्होंने 7,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं।

लता मंगेशकर के लिए मैगजीन में कही गई ये बात
गायिका लता मंगेशकर के बारे में रॉलिंग स्टोन ने लिखा , "'द क्वीन ऑफ मेलोडी' की सुरीली आवाज जिसने भारतीय पॉप संगीत की नींव रखी। जिसने बॉलीवुड फिल्मों के माध्यम से दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई। जिसने अपनी आवाज से स्वर्ण युग को परिभाषित किया, वह महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर हैं।"

लता दीदी की छोटी बहन आशा भोसले का भी किया जिक्र
इसके अलावा रोलिंग स्टोन मैगजीन में लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले का भी जिक्र किया गया है। मैगजीन में लिखा गया कि आशा भोसले लता मगेंशकर की छोटी बहन हैं। वह अपनी बड़ी बहन आशा को अपनी 'पसंदीदा गायिका' मानती थीं। भोसले अधिक बहुमुखी और विपुल थीं, तो उनकी बड़ी बहन उनके स्वर की भेदी प्रतिभा के लिए स्वर्ण मानक बनी रहीं।

लिस्ट में शामिल है दिवंगत पाकिस्तानी सिंगर नुसरत फतेह अली खान का नाम
वहीं, इस लिस्ट में दिवंगत पाकिस्तानी सिंगर नुसरत फतेह अली खान भी शामिल हैं। इसके अलावा साउथ कोरियन सिंगर ली जी उन को भी शामिल किया गया है। इस लिस्ट में बीटीएस के सबसे कम उम्र के सिंगर जुंगकूक भी शामिल हो गए हैं। लेकिन गायिका सेलीन डायोन को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, जिससे उनके फैंस काफी नाराज हो गए हैं। रोलिंग स्टोन द्वारा ट्वीट किए गए इस लिंक पर जाकर आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

साल 2022 में लता दीदी ने किया दुनिया को अलविदा
बता दें, अपनी सुरीली आवाज के लिए दुनिया भर में पहचानी जाने वाली लता मंगेशकर का फरवरी 2022 में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता मंगेशकर ने अपने करियर के दौरान 36 से अधिक भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: