Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

सलमान ने दी Hint! क्या आलिया- रणबीर के बाद वरुण के घर भी आने वाली है खुशखबरी?

सलमान ने दी Hint! क्या आलिया- रणबीर के बाद वरुण के घर भी आने वाली है खुशखबरी?

<-- ADVERTISEMENT -->




सलमान ने दी Hint! क्या आलिया- रणबीर के बाद वरुण के घर भी आने वाली है खुशखबरी?

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर वरुण धवन ( Varun Dhawan ) एक बार फिर धमाकेदार फिल्म से बॅाक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं। 24 नवंबर को एक्टर की फिल्म 'भेड़िया' ( bhediya ) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइडेड हैं। इसमें वरुण के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन ( kriti sanon ) लीड किरदार में हैं। इन दिनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में 'भेड़िया' के प्रमोशन के लिए वरुण और कृति 'बिग बॉस 16' ( bigg boss 16 ) के सेट पर पहुंचे। इस दौरान सलमान खान ( Salman Khan ) ने जमकर वरुण और कृति के साथ मस्ती की। साथ ही भाईजान ने वरुण के घर किलकारी गूंजने की हिंट भी दी।

varun-dhawan-and-natasha-dalal-wedding.jpg

सलमान ने वरुण को दिया सोफ्ट टॅाय


हाल ही सोशल मीडिया पर कलर्स टीवी चैनल ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वरुण और कृति सलमान के साथ गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान, कृति और वरुण से कहते हैं कि उन्हें कुछ हिंट दिए जाएंगे जिसे पहचानकर दोनों को फिल्मों और गानों के नाम बताने होंगे। इस खेल के अंत में भाईजान, वरुण धवन को एक सॉफ्ट टॉय देते हैं, जिस लेने बाद वरुण कहते हैं, मैं इसका क्या करूंगा? मेरा तो अभी कोई बच्चा भी नहीं है।’ इस पर सलमान खान कहते हैं ये सॉफ्ट टॉय आ गया है, तो जल्द ही बच्चा भी आ जाएगा। इस बात पर वरुण धवन शर्मा जाते हैं।

फैंस लगा रहे अंदेशा


यह वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों को लग रहा है कि सलमान ने वरुण और नताशा के पेरेंट्स बनने का हिंट दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि शायद वरुण और नताशा के घर भी गुड न्यूज आने वाली है।

पेरेंट्स बने सेलेब्स


हाल ही बॉलीवुड और टीवी जगत के बड़े सितारों ने खुशखबरी दी है। आलिया भट्ट ( alia bhatt ) और रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) के घर में बेटी ने जन्म लिया तो वहीं बिपाशा बसु ( bipasha basu ) और करण सिंह ग्रोवर ( karan singh grover ) के घर भी लक्ष्मी आई हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी बसु ग्रोवर ( devi basu grover ) रखा है। इसके अलावा टीवी जगत में देबिना ( debina ) और गुरमीत ( gurmeet ) के घर भी नन्ही परी ने जन्म लिया है। हालांकि उनकी बेबी प्रीमिच्योर हुई है, लेकिन वह अब खतरे से बाहर है।

natashaaa.jpg

वरुण का वर्कफ्रंट


वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'जुग जुग जियो' ( jug jug jeeyo ) में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॅाक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक कमाई कर ली थी। फिल्म 'भेड़िया' ( bhediya ) के बाद अब स्टार अपनी अगली फिल्म 'बवाल' ( bawal ) पर काम कर रहे हैं। देखना होगा कि बॅाक्स ऑफिस पर 'भेड़िया' क्या कमाल दिखाती है।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: